फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब की जेलों का चौंकाने वाला सच, फेसबुक तक अपडेट करते हैं गैंगस्टर्स

Mon, 28 Nov 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 28 Nov 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Shocking Truth of Punjab jails, gangsters update Facebook
पंजाब की जेल

प्रदेश की जेलें सुधार गृह नहीं, बल्कि अपराध की दुनिया की पीएचडी कराने वाले संस्थान बन चुके हैं। जेलों से गैंगस्टर अपनी फेसबुक अपडेट कर एसएसपी तक को चैलेंज करते हैं, मगर हकीकत है कि पंजाब सरकार जेलों में बंद अपराधियों के सामने बेबस और लाचार नजर आ रही है।

Shocking Truth of Punjab jails, gangsters update Facebook
पंजाब की जेल - फोटो : अमर उजाला

विभाग के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जब से पंजाब में 4जी नेटवर्क शुरू हुआ है, जेलों के भीतर जैमर भी लाचार दिख रहे हैं। यह आन रिकॉर्ड सच्चाई है कि बठिंडा जेल में नरवाना गैंग के बदमाश मोबाइल पर बात करते हैं, तो संगरूर की जेल में गैंगस्टर गुरजीत भाटी केक काटकर जन्मदिन मनाता है। 

Shocking Truth of Punjab jails, gangsters update Facebook
पंजाब की जेल - फोटो : अमर उजाला

कहीं विक्की गौंडर राकी मर्डर के बाद फेसबुक पर स्टेट्स अपलोड कर एसएसपी स्वपन दीप शर्मा को चैलेंज करता है। यह भी हकीकत है कि पटियाला जेल में बंद लॉरेंस गैंग के बदमाश पुलिस वालों की गाड़ी में बैठकर उनके सामने ही मोबाइल से तस्वीर खिंचते हैं, तो कहीं जेल में हथियारों की नुमाइश की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shocking Truth of Punjab jails, gangsters update Facebook
पंजाब की जेल

गैंगस्टर से नेता बने जसविंदर रॉकी की 30 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद विक्की गौंडर ने बाकायदा फेसबुक पोस्ट के जरिये पूर्व गैंगस्टर रॉकी की हत्या की जिम्मेदारी लेकर साथ ही जिले के एसएसपी को खुली चुनौती देता नजर आया। चार साल पहले शेरा खब्बा गैंग का बदमाश गुरशहीद सिंह एनकाउंटर में मारा गया था। 

विज्ञापन
Shocking Truth of Punjab jails, gangsters update Facebook
पंजाब की जेल

शेरा खब्बा गैंग को एनकाउंटर करवाने का शक जसविंदर रॉकी गैंग पर था। ये दोनों ही गैंग जेल में फेसबुक का इस्तेमाल करते थे। पंजाब की जेलों में ड्रग्स तस्करी, किडनैपिंग, कांट्रैक्ट किलिंग और रंगदारी का धंधा फल फूल रहा है। पंजाब में हेरोइन तस्करी तक के तार जेलों से ही जुड़ते नजर आए हैं। आईबी से लेकर सभी खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि पंजाब की जेल ही हेरोइन तस्करी का अड्डा हैं और वहीं से नेटवर्क चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed