{"_id":"57308adc4f1c1b1605919960","slug":"sex-racket-yamunanagar-sex-racket-haryana-sex-racket-sexual-crime-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, 'न्यूड' मिली दो युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, 'न्यूड' मिली दो युवतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 11 May 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
ब्यूटी पार्लर एवं सेलून की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट। छापा पड़ा तो दो युवतियां 'न्यूड' हालत में थी। उसके साथ दो लड़के भी धरे गए।
यमुनानगर में सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
यमुनानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में हेयर-ग्लो नामक इस ब्यूटी पार्लर एवं सेलून में सेक्स रैकेट चलते की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। शहर थाना पुलिस ने रविवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर दो युवतियों व दो युवकों को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। मामले में पुलिस ने सेलून संचालिका, दो युवतियों व दो युवकों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यमुनानगर में सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
इस नाजायज धंधे को ऑपरेट करती थी सेलून संचालिका। थाना शहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्यारा चौक के नजदीक स्थित हेयर ग्लो यूनिसेक्स हेयर सेलून में फेशियल, मशाज व हेयर कटिंग की आड़ में सेलून संचालिका वेश्यावृति का धंधा चला रही है। भोली-भाली और जरूरतमंद लड़कियों को चंद पैसों का लालच देकर पहले उन्हें फंसाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने हेयर सेलून से दो युवतियों व दो युवकों को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने सेलून संचालिका शिखा को भी मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस पांचों आरोपियों को पुलिस जिप्सी में डालकर थाने ले गई। आरोपी युवकों की पहचान सहारनपुर निवासी आरिफ और जगाधरी निवासी अजय के रूप में हुई।
विज्ञापन
यमुनानगर में सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दोनों युवतियां यूपी की बताई जा रही है। इसके बाद डीएसपी हैडक्वार्टर आदर्शदीप ने मौके का मुआयना किया। आदर्शदीप के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने प्यारा चौक के पास स्थित हेयर ग्लो यूनिसेक्स हेयर सेलून पर दबिश दी थी। दबिश में दो युवक व दो युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। मामले में सेलून संचालिका सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।