{"_id":"5b1f601c4f1c1b644d8b6281","slug":"sex-racket-in-saloon-sex-workers-prostitution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसाज के बहाने 'अय्याशी', घंटे के हिसाब से लेती थीं पैसे, सैलून में यूं चलता था कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाज के बहाने 'अय्याशी', घंटे के हिसाब से लेती थीं पैसे, सैलून में यूं चलता था कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
सैलून में देह व्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसाज के बहाने बुलाकर हुस्न के जाल में फंसाकर अय्याशी का दौर चलता था। पार्लर में चल रहा था कारोबार, पर्दाफाश हुआ तो सच आया सामने। चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एनएसी में सैलून ट्रेस्ड-अप की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे दो दलालों को पुलिस ने सोमवार देर शाम ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया।
सैलून में देह व्यापार
पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो महिलाओं को छुड़वाकर उनके परिवार के सुपुर्द किया। गिरफ्तार किए गए सेक्स रैकेट के सरगना एवं सैलून के मालिक की पहचान महबूब के रूप में हुई है। जबकि ग्राहकों को लड़कियां पसंद करवाकर उनसे सौदा तय कर बिचौलिए की भूमिका निभाने के आरोपी की पहचान मैनेजर स्वामी प्रसाद उर्फ समीर के रूप में हुई है।
सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियां
ईस्ट डिविजन पुलिस को लंबे समय से चल रहे इस देह व्यापार के गोरखधंधे का पता चला। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार और थाना मनीमाजरा के एसएचओ की निगरानी में एक फर्जी ग्राहक तैयार कर उसका मोबाइल से संपर्क कराया गया। ग्राहक की डिमांड पर मैनेजर ने पांच हजार रुपये में लड़की भेजने की बात तय की। इसके बाद पुलिस टीम ने नोटों पर हस्ताक्षर कर ग्राहक को थमा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket
ग्राहक सैलून पहुंचा तो आरोपी मैनेजर समीर ने अपने कमीशन के एक हजार रुपये रखकर बाकी चार हजार रुपये सैलून मालिक महबूब को पकड़ा दिए। तभी पुलिस टीम अंदर घुसी और रकम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री के अलावा एक डायरी भी मिली है, जिसमें ग्राहकों के नाम दर्ज हैं। इसी डायरी में चार्ज किये जाने वाले रेट भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
sex racket
पुलिस अब इस डायरी के माध्यम से इनके स्थायी ग्राहकों का पता लगाएगी। इसके अलावा यह भी पता किया जा रहा है कि इनके ग्राहकों में कौन कौन शामिल थे। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपियों के कई रसूखदार, नामचीन लोगों से संपर्क रहे हैं। कई पंजाबी सिंगर भी शहर की विभिन्न जगहों पर खुले उसके सैलून में आ चुके हैं। आरोपी महबूब विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखने वाले कई लोगों का करीबी रहा है।