फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: मेजर की पत्नी के मर्डर में आ रहा है ट्विस्ट, इस शख्स को किया था आखिरी कॉल

Tue, 26 Jun 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 10:02 AM IST
army majors amit dwivedi wife shailja killed another major suspect in delhi
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार दिनदहाड़े सेना में मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की शिनाख्त शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में हुई थी। दोपहर के समय बरार स्क्वायर के पास महिला को लोगों ने खून से लथपथ देखकर हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि शैलजा की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसका गला रेता गया। पुलिस ने मृतक के फोन की जांच कर रही है और यह पता करने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल से आखिरी फोन किसे किया गया है। 

army majors amit dwivedi wife shailja killed another major suspect in delhi
murder in delhi
टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज के मुताबिक, महिला की मौत प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसका संबंध एक कॉमन फ्रेंड से थी जो खुद मेजर है। पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मान रही है। अभी उसका पता नहीं चल पाया और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। 
army majors amit dwivedi wife shailja killed another major suspect in delhi
murder in delhi
ज्वॉइंट कमीशनर मधुप तिवारी ने कहा कि पुलिस के पास मजबूत सुराग है। शुरू में लगा कि ये मौत दुर्घटना से हुई थी लेकिन जांच में हत्यारा का मामला पता चला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शैलजा परिवार के साथ दिल्ली कैंट स्थित आर्मी के मकान में रहती थी। उसका पति अमित द्विवेदी सेना में मेजर है। 
विज्ञापन
army majors amit dwivedi wife shailja killed another major suspect in delhi
murder in delhi

फिलहाल इसकी तैनाती दिल्ली में है। शनिवार सुबह 10 बजे शैलजा घर से फिजियोथैरेपी कराने की बात कर सरकारी गाड़ी से आरआर अस्पताल के लिए निकली थी। अस्पताल पहुंचकर उसने कार वापस भेज दी। इस बीच दोपहर 1.28 बजे दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन, पिलर नंबर-11, बरार स्क्यार के पास उसका शव पड़ा देखा गया।

army majors amit dwivedi wife shailja killed another major suspect in delhi
murder in delhi

इस बीच नारायणा थाने में शाम करीब 4.30 बजे मेजर अमित द्विवेदी अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो शैलजा की पहचान हुई। अमित ने शव देखकर उसकी पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। पुलिस सूत्रों की मानें तो शैलजा कार सवार तीन युवकों के साथ वहां देखा गया था। सूत्रों का कहना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed