रोटवीलर नस्ल का कुत्ता डेढ़ घंटे तक एक व्यक्ति को नोच-नोच कर खाता रहा लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि उसे बचाए। देखिए अब VIDEO वायरल हुआ है।
कुत्ता बड़ा वफादार प्राणी माना जाता है, लेकिन कुछ दिन पहले पानीपत के निकट स्थित कलहेड़ी में एक कुत्ते ने अपने ही केयरटेकर को ही शिकार बना डाला। वह नोच-नोच कर उसे खाता रहा, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है।
फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए रखे गए रोटवेलर ब्रीड के कुत्ते को जैसे ही नौकर मनीराम खोलने गया, तो पालतू कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे तब तक नोंचता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
घटना बीते रविवार तड़के पांच बजे की है। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन मूकदर्शक बना रही। बताया जा रहा है कि मृतक फार्महाउस में काम करता था। उसने वहां कुत्ता पाला हुआ था।
वह एक अन्य साथी के साथ खेतों में जा रहा था, इसलिए उसने कुत्ते को फार्महाउस में ही बांधने का प्रयास किया। इसी दौरान कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उस पर हमला कर दिया।