फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से सप्लाई होती थीं लड़कियां, कमरे में नहीं कार में होता था 'गंदा काम'

Tue, 04 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 04 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
rohtak sex racket busted
देह व्यापार का धंधा
कमरे में नही करवा पाया तो कार में कराने लगा 'गंदा काम' और दिल्ली से लड़कियां सप्लाई होती थीं। पुलिस ने एक युवक संग तीन महिलाओं को दबोचा।
rohtak sex racket busted
देह व्यापार का धंधा
हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट से कार में देह व्यापार करते एक युवक सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक युवक तीन महिलाओं को कार में बैठाकर कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट पर खड़ा है। आरोपी वहां ग्राहक के इंतजार में खड़ा था।
rohtak sex racket busted
हरियाणा में देह व्यापार
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काले शीशे वाली कार में बैठे युवक और तीन महिलाओं से पूछताछ की। पहले तो महिलाएं और आरोपी युवक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी ने सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि वह कार में इन महिलाओं से देह व्यापार करवाता है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rohtak sex racket busted
हरियाणा में देह व्यापार
आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव दहकौरा निवासी सुभाष, दिल्ली के कैंप टिगरी निवासी महिला सुमन, मुंबई के शांति नगर निवासी सुभाष शारदा, असम के जुजील तेजपुर टिक्का निवासी सुरिपा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां उनकी जमानत मंजूर हो गई। पुलिस पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह दिल्ली से लड़कियां रोहतक में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
rohtak sex racket busted
देहव्यापार
सुभाष ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से इस धंधे में लिप्त है। इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी सुभाष दिल्ली गया था। यहां पर उसकी जान पहचान आरोपी महिला सुमन से हो गई। एक दो बार उसके पास जाने के बाद सुमन और सुभाष ने रोहतक में देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। सुमन विभिन्न प्रदेशों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed