{"_id":"594f96024f1c1b09178b45f5","slug":"rohtak-hotel-sex-racket-busted-sex-workers-prostitution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में 'जिस्मफिरोशी', दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हाल में मिली युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में 'जिस्मफिरोशी', दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हाल में मिली युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
होटल में देह व्यापार का धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। छापा मारा तो कमरे में दो युवकों संग एक युवती ऐसे हाल में मिली कि देखकर पुलिसवालों की आंखें शर्म से झुक गई।
होटल में देह व्यापार का धंधा
हरियाणा के रोहतक में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं होटल का मालिक फिलहाल फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रैकेट के सरगना का पता लगाने को कोशिश की जा रही है। वहीं युवकों और युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
होटल में देह व्यापार का धंधा
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि एसपी को दिल्ली रोड पर वीआइपी टॉवर में बने एक होटल में गंदा काम होने की खबर मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए और उनकी टीम ने होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को एक युवती के साथ कमरे में पकड़ा। तीनों आपत्तिजनक हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में देह व्यापार का धंधा
इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों ने बचने की बहुत कोशिश की। एक युवक खुद को लड़की का पति बता रहा था और दूसरा दोस्त। उनकी बात सुनने के बाद सख्ती की गई तो उन्होंने सारी बात बता दी और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पता चला कि काफी समय से होटल में यह धंधा चल रहा था। अब पुलिस उनसे ज्यादा जानकारी उगलवाने में जुटी है।
विज्ञापन
होटल में देह व्यापार का धंधा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसे धंधों में कुछ पुलिसवालों की मिलीभगत भी होती है। रोहतक में कई ऐसे रैकेट चल रहे हैं। लड़कियां बाहर से लाकर अमीरजादों को सप्लाई कर जाती हैं। न केवल वीआईपी टॉवर, बल्कि कई रेस्टोरेंट और होटलों में यह सब चल रहा है। खुद टॉवर के मालिक इसकी शिकायत कर चुके हैं कि अमीरजादे लड़कियां लेकर आते हैं।