फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: सालासर से लौट रहे SDO और परिवार के साथ हादसा, झटके में 5 लोग खत्म

Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
panchkula sdo virender singh killed in hisar accident, family finished
सालासर से लौट रहे SDO और परिवार संग हादसा
सालासर से लौट रहे एसडीओ और उनके परिवार के साथ हादसा हो गया और एक झटके में पूरी फैमिली खत्म। न बीवी रही न बेटा और न भाई भाभी, देखिए तस्वीरें।
panchkula sdo virender singh killed in hisar accident, family finished
सालासर से लौट रहे SDO और परिवार संग हादसा
हादसा हरियाणा के हिसार में हुआ। चुरू स्थित रामसरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार सुबह तेल से भरे टैंकर और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने की भिड़ंत में हिसार के गांव ढाणा खुर्द निवासी एसडीओ वीरेंद्र सिंह सहित पांच परिजनों की मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र सिंह की पत्नी, बेटा, छोटा भाई, भाभी की भी मौत हो गई।
panchkula sdo virender singh killed in hisar accident, family finished
सालासर से लौट रहे SDO और परिवार संग हादसा
हादसा इतना खौफनाक था कि कार के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिसमें से छह वर्षीय उनका भतीजा गौरव गंभीर रूप से घायल है। एसडीओ वीरेंद्र मूल रूप से ढाणा खुर्द गांव के निवासी थे। वे फिलहाल पंचकूला में तैनात थे। इससे पहले वे हिसार बीएंडआर कार्यालय में ड्राफ्ट्समैन पद पर भी तैनात रहे थे। वे ड्राइंग एसोसिएशन के स्टेट प्रधान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
panchkula sdo virender singh killed in hisar accident, family finished
सालासर से लौट रहे SDO और परिवार संग हादसा
हाल ही में उनका एसडीओ पद पर प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन की खुशी में वे पूरे परिवार समेत सालासर धाम गए थे, जिसमें एसडीओ विरेंद्र यादव, पत्नी रेखा, बेटा सौरभ, भाई रामअवतार और तीसरे भाई की पत्नी शकुंतला शामिल थे। रविवार सुबह सालासर से लौट रहे थे। इस दौरान चुरू के पास उनकी कार तेल के टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। घायल को उपचार के लिए पहले राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल पहुंचाया गया।      
विज्ञापन
panchkula sdo virender singh killed in hisar accident, family finished
सालासर से लौट रहे SDO और परिवार संग हादसा
भीषण हादसे की खबर अस्पताल में आते ही राजस्थान अस्पताल के पीएमओ ने चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया और दवा आदि का अतिरिक्त प्रबंध करवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले चार की मौत हो चुकी थी, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे को हिसार में इलाज के लिए ला रहे थे, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed