{"_id":"59188fbc4f1c1b0a69852d9e","slug":"rohtak-gangrape-victim-mother-emotional-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंत्री से लिपटकर रोई 'निर्भया' की मां, बोलीं- इस तरह तो कोई बेटी पैदा नहीं करेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री से लिपटकर रोई 'निर्भया' की मां, बोलीं- इस तरह तो कोई बेटी पैदा नहीं करेगा
Mon, 15 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 15 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
Rohtak gang rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बेटे पैदा कर दो तो मांओं को सिर आंखों पर बिठा लिया जाता है, बेटियां पैदा कर दो तो अपराध हो जाता है। फिर काहे का मदर्स डे'
2 of 14
Rohtak gang rape
ये सब कहा उस मां ने, जिसकी बेटी के साथ 9 मई को गैंगरेप किया गया और फिर उसे मारकर शव के साथ बर्बरता की गई। सोनीपत की युवती से दरिंदगी के मामले ने जहां सभी को झकझोर दिया है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस वारदात से बड़ी हलचल पैदा हो गई है।
3 of 14
Rohtak gang rape
हर पार्टी के नेता पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने के साथ ही न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के मंत्री व नेता भी पीड़िता के घर जाकर हर संभव मदद के साथ ही न्याय का भरोसा दिला रहे हैं। पीड़िता के घर रविवार को कई पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा रहा, जहां किसी ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला तो किसी ने पूरा न्याय दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
Rohtak gang rape
कैबिनेट मंत्री कविता जैन के साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रविवार को पार्टी नेताओं के साथ मृतका के घर पहुंचे। मंत्री जैन ने मृतका की मां को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा दिया मां अपने आंसू रोक नहीं सकी। वह मंत्री से लिपटकर रोने लगी और कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी का रेप करके निर्मम हत्या की गई है, उस तरह कोई भी बेटी पैदा नहीं करेगा।
विज्ञापन
5 of 14
Rohtak gang rape
जब बेटियों के साथ इस तरह से घिनौने अपराध होंगे तो बेटियों की चाहत ही खत्म हो जाएगी। इसलिए अगर उनके परिवार के लिए उन्हें कुछ करना है तो वह आरोपियों को फांसी दिलवाए और बेटियों को सुरक्षित कराएं। कविता जैन ने कहा कि हर हाल में बेटी को न्याय दिया जाएगा और इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।