फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करने को बोली गर्भवती प्रेमिका तो लगा दिया 'ठिकाने', ऐसे मिला शव

Wed, 19 Oct 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 19 Oct 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
pregnant girl friend killed by lover and buried in farms of village near sirsa of haryana
सिरसा में युवक ने गर्भवती प्रेमिका का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती प्रेमिका शादी करने का दबाव डाल रही थी, इ​सलिए प्रेमी ने उसे ठिकाने लगा दिया। जिस हाल में महिला का शव मिला, देखने वालों की रूह कांप गई।
pregnant girl friend killed by lover and buried in farms of village near sirsa of haryana
सिरसा में युवक ने गर्भवती प्रेमिका का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के सिरसा की है। गर्भवती महिला के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने दो दिन में सुलझा ली। मृतक महिला की पहचान अमृत कौर के रूप में हुई। पुलिस ने उसक प्रेमी व कातिल जगतपाल को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया, जो काफी दर्दनाक था।
pregnant girl friend killed by lover and buried in farms of village near sirsa of haryana
सिरसा में युवक ने गर्भवती प्रेमिका का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रेमी ने खुलाया किया कि अमृत अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर उसके साथ डबवाली में रह रही थी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और जगतपाल पर शादी करने का दबाव डालने लगी, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसलिए उसने अमृत को ठिकाने लगाने की साजिश रची और वह उसे 28 सितंबर को अपने गांव में खेत दिखाने के बहाने लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant girl friend killed by lover and buried in farms of village near sirsa of haryana
सिरसा में युवक ने गर्भवती प्रेमिका का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
जगतपाल ने बताया कि यहां उसने मुंह पर कपड़ा बांधकर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। चेहरा पहचान में न आए इसलिए मुंह पर भी ईंटों से वार किए और महिला के शव को गड्ढे में दबा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गांव में खेत से गंदी बदबू आने की बात फैली। साथ ही कुत्तों को एक जगह पर पंजों से मिट्टी हटा कर कुछ निकालने की कोशिश करते देखा।
विज्ञापन
pregnant girl friend killed by lover and buried in farms of village near sirsa of haryana
सिरसा में युवक ने गर्भवती प्रेमिका का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, खेत का मलिक उस जगह पर पहुंचा तो उसने एक हाथ बाहर निकले हुए पाया। किसी अनहोनी की आशंका से उसने गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई करवाई तो वहां से एक महिला का शव मिला। जांच की गई तो वह गर्भवती मिली, इसके बाद परत दर परत खुलासे होते चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed