फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police solved mystery of double murder in Rewari

हादसा नहीं हत्याकांड था: पहले खूब शराब पिलाई... फिर बोतल मारकर ली दो दोस्तों की जान, वजह जान पुलिस भी हैरान

Tue, 08 Nov 2022 03:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Nov 2022 03:08 PM IST
सार

शुरुआत में यह सामान्य मौत लग रही थी लेकिन एसपी राजेश कुमार के पास आई एक फोन कॉल ने पूरे मामले को ही पलटकर रख दिया। एसपी राजेश कुमार के पास एक फोन आया और कॉल करने वाले ने बताया कि दोनों युवकों की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Police solved mystery of double murder in Rewari
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव कन्हौरा में पांच नवंबर को कुएं से बरामद दो युवकों के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। डीजे पर नाचने के विवाद में गांव के युवकों ने दोनों युवकों की हत्या के बाद शवों को कुएं में फेंका था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत में पुलिस और परिजन इसे पैर फिसलने से मौत मान रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव कन्हौरा निवासी करीब 20 वर्षीय अमित व करीब 18 वर्षीय अमन दोनों दोस्त थे। दोनों दो नवंबर की देर शाम गांव में ही लगी चाऊमीन की रेहड़ी पर बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी राजा और रोहित वहां पहुंचे और दोनों को अपनी बाइक पर बैठाकर लेकर गए थे। दोनों अक्सर साथ काम करने जाते थे। ऐसे में परिवार को उनके बारे में पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों युवक कुएं में पैर फिसलने से नहीं गिरे थे बल्कि उनकी पहले हत्या की गई और बाद में उनके शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंका गया। कन्हौरा के ही दो युवकों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान रोहित और राजा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से ही फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन आने के बाद कराई जांच
शुरुआत में यह सामान्य मौत लग रही थी लेकिन एसपी राजेश कुमार के पास आई एक फोन कॉल ने पूरे मामले को ही पलटकर रख दिया। एसपी राजेश कुमार के पास एक फोन आया और कॉल करने वाले ने बताया कि दोनों युवकों की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि उनकी हत्या की गई है। एसपी ने अपराध अनुसंधान शाखा को मामले की जांच सौंप दी।

जांच की तो सामने आया कि घर से निकलने के बाद दोनों युवकों को गांव के ही रहने वाले रोहित और राजा के साथ देखा गया था। रोहित और राजा गांव से गायब थे। इस पर पुलिस का शक और भी गहरा गया। दोनों युवकों का पता लगाकर उनको पकड़ा गया तो सारा सच सामने आ गया।


रोहित और राजा ने बताया कि अमित और अमन के साथ उनका कुछ दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद से ही वह उनसे रंजिश रखते थे। वह अमित और अमन को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद दोनों युवकों के सिर पर शराब की बोतल मारकर हत्या कर दी और शवों को कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed