{"_id":"5a44eb934f1c1b8d698c43c1","slug":"police-man-raped-mentally-disable-lady-in-civil-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल में पुलिसवाले ने मंदबुद्धि महिला से किया रेप, ड्यूटी कर रही महिला ने देखी करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्पिटल में पुलिसवाले ने मंदबुद्धि महिला से किया रेप, ड्यूटी कर रही महिला ने देखी करतूत
Fri, 29 Dec 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Yamunanagar Rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मामला हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक मंदबुद्धि महिला के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में एक मंदबुद्धि महिला भर्ती थी। 26 दिसंबर की रात को वह अस्पताल के बरामदे में बैठी थी।
2 of 6
Yamunanagar Rape
बरामदे के पास ही कैदी वार्ड है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी थी। रात के समय ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने एक पुलिस कर्मी को मंदबुद्धि महिला के साथ गलत हरकत करते देखा। अगले दिन महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी थी।
3 of 6
Yamunanagar Rape
मुकंद लाल सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया का कहना है कि महिला कर्मचारियों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने कमेटी का गठन किया, जिसमें तीन डाक्टर और एक लेडी सोशल वर्कर शामिल थी। टीम ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद महिला का मेडिकल कराया। रेप की पुष्टि होने के बाद सिविल सर्जन की ओर से एसपी को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Yamunanagar Rape
सीसीटीवी कैमरे थे बंद
रात 12बजे जिस वार्ड में घटना हुई है, उसके मुख्य गेट पर CCTV कैमरा लगा है, लेकिन इस कैमरे की सीसीटीवी फुटेज रात 12 बजे के बाद से लेकर सुबह तक की गायब है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने तर्क दिया कि बिजली की लाइन का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से रात को लाइन बंद की गई थी। इस वजह से कैमरा भी बंद हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
Yamunanagar Rape
आरोपी सब इंस्पेक्टर या एएसआई रैंक का होने का शक है। जिस वार्ड में दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है, उसकी बगल में ही कैदी वार्ड है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को उसमें दो कैदी भर्ती थे और एक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था। शक उसी पर जा रहा है। जांच में पता चलेगा कि उस वक्त कौन पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।