{"_id":"57b979464f1c1b9663d4eebc","slug":"patiala-national-player-pooja-dream-to-be-like-pv-sindhu-but-committed-suicide-due-to-poverty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटियाला की नेशनल प्लेयर बनना चाहती थी 'सिंधू', गरीबी में जिंदगी से हारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला की नेशनल प्लेयर बनना चाहती थी 'सिंधू', गरीबी में जिंदगी से हारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
पटियाला की नेशनल खिलाड़ी पूजा ने फंदा लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर रियो ओलंपिक में परचम लहराने वाली वो बेटियां हैं, जिन पर प्यार और पैसा बरस रहा। दूसरी ओर गरीबी से दुखी नेशनल प्लेयर है, जिसने 120 रुपये एक दिन के खर्च के डर से सुसाइड कर ली।
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है पंजाब के पटियाला से हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पूजा की, जिसने सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसके पास घर से खेल के मैदान तक पहुंचने के लिए पैसे नहीं थे। पटियाला के खालसा कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की पूजा ने शनिवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले पहले पूजा ने सात पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
इस सुसाइड नोट में उसने खून से पीएम मोदी के लिए कुछ बातें लिखी हैं और फिजिकल एजुकेशन के प्रोफेसर व हैंडबॉल कोच गुरशरन सिंह गिल पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पूजा ने लेटर में लिखा है कि इस साल उसे हॉस्टल नहीं दिया गया। जिस कारण उसे घर से डेली कॉलेज और खेल के मैदान तक अपडाउन करना होगा और इसमें 120 रुपये रोजाना खर्च होते हैं। पूरे महीने का ये खर्च 3,720 रुपये होगा, जो मेरे पिता नहीं उठा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ी ने लिखा कि मोदी जी मेरे परिवार की मदद करो। हमारे परिवार में पांच खाने वाले और केवल एक कमाने वाले मेरे पिता हैं, जो सब्जी की रेहड़ी लगाकर रोजाना मुश्किल से कुछ पैसे ही घर ला पाते हैं। भगवान भी हम जैसे गरीबों की कभी मदद नहीं करता है। मेरे जैसी बेटियां गरीबी व पढ़ाई से वंचित होकर मरने के लिए मजबूर न हो, ऐसा कुछ करें। क्योंकि देश में सब उल्टा हो रहा है। गरीब और गरीब हो रहे हैं, अमीर और अमीर हो रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पूजा ने पीएम मोदी से सुसाइ़ड नोट में कहा है कि वह पहले भी कई बार उनको पत्र लिखकर परिवार के लिए आर्थिक मदद मांग चुकी है, लेकिन कुछ लोगों ने उसका पत्र उन तक पहुंचने नहीं दिया, क्यों। क्या मेरी बड़ी बहन व छोटा भाई गरीबी के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। आगे लिखा है कि वह जाते समय किसी का बुरा नहीं करेगी, लेकिन गिल कोच ने जो किया, वह बहुत बुरा था। उनकी गलती से हाकी व कबड्डी की कई साथी खिलाड़ियों की जिंदगियां बर्बाद हो गईं, जिन्हें उन्होंने पिछले साल तो कालेज में दाखिला दे दिया था।