पहले झूठ बोल कर बेटी के आशिक को घर बुलाया और फिर झूठी शान को लेकर कुछ ऐसा कर दिया गया, जिसे देख आपकी आत्मा तक कांप जाएगी।
नफरत और मर्यादा के नाम पर झूठ का मुखौटा एक बार फिर से दो ज़िन्दगियों के प्यार पर भारी पड़ गया। झूठी इज्जत की खातिर घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव आरोपियों के घर से बरामद हुआ है।
एक बार फिर से हरियाणा के गोहाना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, घटना गांव बुटाना की है। गांव बुटाना निवासी अमित का शव बुधवार सुबह गांव के कर्मबीर के घर से बरामद हुआ है। अमित के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।
अमित के पिता रंजीत ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8.00 बजे गांव का ही कर्मबीर और उसका बेटा भोलू घर से बुलाकर अमित को ले गए थे। कर्मबीर ने कहा था कि उसकी पत्नी अमित से कुछ बात करना चाहती है। वह उनके साथ चला गया और देर रात तक नहीं लौटा।
जब उसने कर्मबीर के घर जाकर अमित का पता किया तो उन्होंने कहा कि वह तो उसी समय वापस चला गया था। रातभर बेटे की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार तड़के वह गांव के कुछ लोगों के साथ कर्मबीर के घर गया तो अमित का शव उनके घर में पड़ा था। उसकी बॉडी पर चोट के गहरे निशान थे।