फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओवरलोडिड ट्राले ने एक ही परिवार के 4 बच्चों को कुचला, तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2016 12:24 PM IST
दीपेंद्र सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
दीपेंद्र सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 20 Jun 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
overloaded canter hit four childrens of a family in rewari, on the spot death
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी में आज दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। ओवरलोडिड ट्राले ने उन्हें कुचल दिया। देखिए तस्वीरें।
overloaded canter hit four childrens of a family in rewari, on the spot death
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
हादसा गांव खोल में हुआ। मृतक बच्चों की उम्र 6 से 11 साल के बीच है। चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। हादसे के बाद हालांकि ट्रॉले के चालक ने भागने की कोशिश, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।
overloaded canter hit four childrens of a family in rewari, on the spot death
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेंद्र का 11 वर्षीय बेटा ललित, उसका 8 साल का चचेरा भाई रविंद्र और बुआ के दो लड़के 8 वर्षीय बेटे मोहित व 6 वर्षीय आकाश गांव के बाहर साइकिल पर मौज-मस्ती करने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे। करीब 11 बजे अचानक झाड़ली पावर प्लांट में कोयला ले जा रहा ओवरलोड ट्रॉला इन चारों को रौंदता हुआ सड़क के कच्चे किनारे में ले गया। वहां ट्राला मिट्‌टी में धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
overloaded canter hit four childrens of a family in rewari, on the spot death
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही दम तोड़ देने वाले इन चार बच्चों में ललित दो बहनों का इकलौता भाई था, जबकि राजस्थान के गांव राजनोता निवासी सुधीर के 8 वर्षीय बेटे मोहित व 6 वर्षीय आकाश यहां अपने मामा के घर गर्मी की छुटि्टयां बिताने आए हुए थे। पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
overloaded canter hit four childrens of a family in rewari, on the spot death
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर हादसे से गुस्साए ग्रामीणों सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम कुशल कटारिया और डीएसपी कोसली सतबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि मृतक बच्चों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए दिए जाएं और यहां से ओवरलोड डंपर, ट्रॉले आने-जाने पर रोक लगाई जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed