{"_id":"578dcad64f1c1b6137c4c940","slug":"newly-married-woman-died-in-road-accident-at-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था नवविवाहिता का और मौत साथ ले गई, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था नवविवाहिता का और मौत साथ ले गई, तस्वीरें
Wed, 20 Jul 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में प्रियंका की मौत
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्टर-25 के संदीप सिंह की तीन महीने पहले प्रियंका से शादी हुई थी। बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में प्रियंका की मौत हो गई। तस्वीरें।
2 of 5
सेक्टर-25 के संदीप सिंह की तीन महीने पहले प्रियंका से शादी हुई थी
हादसा, बीती रात सेक्टर-46/47 चौक के पास हुआ। शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रही नवविवाहिता प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
3 of 5
तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी
सेक्टर-25 निवासी प्रियंका (24) अपनी कार से सहेलियों को मोहाली छोड़ने जा रही थी। सेक्टर-46,47,48,49 चौक के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई और उनकी सहेलियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रियंका फोर्टिस अस्पताल में नर्स थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेक्टर-25 निवासी प्रियंका (24)
मौके पर पहुंची पीसीआर प्रियंका को लेकर जीएमसीएच-32 पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की शादी सेक्टर-25 के संदीप सिंह के साथ तीन माह पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, प्रियंका खुद कार चला रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका के पति संदीप
पुलिस ने प्रियंका के पति संदीप की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अभी आरोपी ट्रक चालक का पता नहीं पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।