{"_id":"57b87ed24f1c1b73156eba0a","slug":"national-handball-player-pooja-wrote-leteer-with-blood-to-pm-narendra-modi-and-commits-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेशनल खिलाड़ी ने खून से लिखा सुसाइड नोट, 'पीएम मोदी जी, मदद कीजिए'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल खिलाड़ी ने खून से लिखा सुसाइड नोट, 'पीएम मोदी जी, मदद कीजिए'
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी जी मेरे परिवार की मदद करो। ये अपील नेशनल खिलाड़ी ने मरने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से लिखे सुसाइड नोट में की। देखिए तस्वीरें।
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ी ने लिखा कि मोदी जी मेरे परिवार की मदद करो। हमारे परिवार में पांच खाने वाले और केवल एक कमाने वाले मेरे पिता हैं, जो सब्जी की रेहड़ी लगाकर रोजाना मुश्किल से कुछ पैसे ही घर ला पाते हैं। भगवान भी हम जैसे गरीबों की कभी मदद नहीं करता है। मेरे जैसी बेटियां गरीबी व पढ़ाई से वंचित होकर मरने के लिए मजबूर न हो, ऐसा कुछ करें। क्योंकि देश में सब उल्टा हो रहा है। गरीब और गरीब हो रहे हैं, अमीर और अमीर हो रहे हैं।
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पूजा ने पीएम मोदी से सुसाइ़ड नोट में कहा है कि वह पहले भी कई बार उनको पत्र लिखकर परिवार के लिए आर्थिक मदद मांग चुकी है, लेकिन कुछ लोगों ने उसका पत्र उन तक पहुंचने नहीं दिया, क्यों। क्या मेरी बड़ी बहन व छोटा भाई गरीबी के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। आगे लिखा है कि वह जाते समय किसी का बुरा नहीं करेगी, लेकिन गिल कोच ने जो किया, वह बहुत बुरा था। उनकी गलती से हाकी व कबड्डी की कई साथी खिलाड़ियों की जिंदगियां बर्बाद हो गईं, जिन्हें उन्होंने पिछले साल तो कालेज में दाखिला दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पूजा ने लिखा कि इस साल उन्हें इसलिए दाखिला नहीं दिया गया, क्योंकि वह कालेज के लिए कोई मेडल नहीं जीत पाई। लेकिन जब कोई कोच नहीं होगा, तो फिर खिलाड़ी अच्छी तैयारी कैसे करेंगे। इसी तरह से उसे व उसकी दोस्त पुश्पा को कालेज में दाखिला दे दिया, लेकिन हास्टल नहीं दिया। कहा कि रोजाना घर से कालेज व कालेज से ग्राउंड आना जाना करो। हम जैसे गरीब लोग जो पांच रुपये भी दस बार सोच कर खर्च करते हैं, वह आने-जाने का खर्च कैसे उठाते। पूजा ने पत्र में पीएम से कोच को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्र में पिता को आखिरी नमस्ते कहते हुए पूजा ने उन्हें हिम्मत न हारने और सारे परिवार को मिलकर रहने की अपील की है। आगे कहा है कि मेरी मौत का गम न बनाना और सदा खुश रहना। पिता प्रभु ने कहा कि पूजा ने औरंगाबाद में हुई नेशनल खेलों में अच्छा प्रदर्शन दिखाकर मेडल हासिल किया था। पिता ने बताया कि शुक्रवार को टीवी पर रियो ओलंपिक में बैडमिंटन का फाइनल मैच देखकर पूजा कह रही थी कि वह भी पीवी सिंधु की तरह खेलों में देश का नाम रोशन करेगी। लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया और वह सदा के लिए चली गई।