{"_id":"5919e9e04f1c1be929f2291d","slug":"murder-of-father-and-son-in-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक में एक और दरिंदगी, पहले बाप-बेटे का गला काटा फिर संवेदनशील अंगों पर किए कई वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक में एक और दरिंदगी, पहले बाप-बेटे का गला काटा फिर संवेदनशील अंगों पर किए कई वार
Tue, 16 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 16 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहतक में 'निर्भया' कांड के कुछ ही दिन बाद एक और दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। बाप-बेटे के मुंह पर तब तक पत्थर मारा गया जब तक वह मर नहीं गए, देखिए
2 of 7
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
रोहतक के बाहरी बाईपास स्थित चाय की दुकान में बदमाशों ने रविवार रात बाप-बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले बदमाशों ने बाप-बेटे को बेहरमी से ईंट और रॉड से अधमरा किया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद में बदमाशों ने शव को खींचकर खेत में फेंक दिया।
3 of 7
Double Murder in Rohtak
दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। हर तरफ खून के छींटे थे। यहां से पुलिस ने एक ईंट बरामद की। इसके अलावा मृतक अमित के पास से एक रॉड भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपियों ने दुकान पर आकर पहले तो दोनों के साथ ईंट और रॉड से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Double Murder in Rohtak
बेसुध होने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खींचकर खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के चेहरे पर पत्थर से वार करके उनके दांत भी तोड़ रखे थे। साथ ही अमित के संवेदनशील अंग पर भी कई वार किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Double Murder in Rohtak
पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या के इरादे से आए थे। दुकान से सामान चोरी नहीं किया गया है। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे सोनू के बयान पर केस दर्ज किया है। सांपला थाना एसएचओ प्रवीण ने बताया कि अभी तक हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।