बेटा दो दिन से लापता था, शिकायत देने पर भी पुलिस ने कार्रवाई न की। दो दिन बाद शव मिला तो पुलिस के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। तस्वीरें।
2 of 9
लापता युवक का शव मिलने के विरोध में महिलाओं का पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मामला, रोहतक का है। प्रदर्शन जींद पुलिस के खिलाफ हुआ। जब दो दिन बाद युवक का शव मिला तो परिजन और दलित समाज के लोग बिफर पड़े। परिजनों ने पुलिस व्यवस्था और आरोपी को पकड़ने की मांग पर पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस से लेकर पीजीआई मोड़ तक जाम लगा दिया। मेडिकल मोड़ पर जाम लगते ही शहर की लाइफलाइन थम गई और वाहन ज्यों के त्यों फंस गए।
3 of 9
लापता युवक का शव मिलने के विरोध में महिलाओं का पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं जाम में फं से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर जब परिजनों को समझाने पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें भी दो टूक जवाब देकर लौटा दिया। जैसे-तैसे करके स्थानीय पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जुलाना थाने में मामला भेजे जाने के बाद जाम खोला गया। सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगे जाम आधा शहर थम गया। वाहनों को मॉडल टाउन से डायवर्ट कर जैसे-तैसे निकाला गया।
4 of 9
लापता युवक का शव मिलने के विरोध में महिलाओं का पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जुलाना स्थित गांव मेहरड़ा निवासी 27 वर्षीय सुनील को 31 जुलाई को उसी के गांव का एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। गांव के युवक का दावा था कि वह मजदूरी के लिए जा रहे हैं। इसके बाद सुनील शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुनील के परिजनों ने सुनील को साथ ले जाने वाले युवक से बात की तो वह टालमटोल करता रहा।
5 of 9
लापता युवक का शव मिलने के विरोध में महिलाओं का पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दो दिनों तक सुनील के परिजन उसकी तलाश करते रहे। परिजनों ने नहर में भी सुनील की तलाश की। आरोप है कि पुलिस को लापता होने की शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। दो अगस्त को महम के गांव मदीना के पास नहर में सुनील का शव मिला। परिजनों ने गांव के उस युवक पर आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। मंगलवार को मृतक के परिजन शव को लेने के लिए पीजीआई पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।