हरियाणा के पानीपत जिले में एक मकान की खुदाई में तीन मानव कंकाल मिलने के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। हत्यारोपी को हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से धर दबोचा है। आरोपी ने पूरी वारदात को फिल्मी अंदाज में अजाम दिया और घर बेचकर फरार भी हो गया। ढाई साल बाद मामले का जब खुलासा हुआ तो सभी के होश उड़ गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामला पानीपत के शिव नगर कालोनी का है। पुलिस के अनुसार इस मकान के पूर्व मालिक अहसान सैफी ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शवों को घर की लॉबी में दफना दिया था। पुलिस की जांच में पता चला कि एक कंकाल अहसान की दूसरी पत्नी नाजनीन का है। वहीं दो बच्चों के कंकाल में से एक नाजनीन का बेटा और दूसरा उसके पहले पति की पहली शादी से हुए सौतेले बेटे का है। बताया जा रहा है कि नाजनीन और उसके बेटे अहसान को पहली पत्नी और उसके बच्चों से मिलने से रोकते थे, जिस पर उसने तीनों को दूध में नींद की गोलियां देकर हमेशा के लिए सुला दिया था।
3 of 6
कंकालों को रोहतक लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने अहसान सैफी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार अहसान सैफी की जनवरी 2016 में शादी डॉट कॉम वेबसाइट के माध्यम से मुबंई के कल्याणी घाट निवासी नाजनीन से मुलाकात हुई। नाजनीन तलाकशुदा थी। उसके साथ बड़ा बेटा साजिद (15) और छोटा बेटा सोहिल (14) रहते थे। बड़ा बेटा सौतेला था।
4 of 6
मौके पर जमा लोगों की भीड़ और पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
वह नाजनीन के पहले पति की पहली पत्नी से था। बातचीत के बाद गुरुग्राम में अहसान और नाजनीन ने अप्रैल 2016 में शादी कर ली। इसके बाद अहसान उनके साथ पानीपत आकर रहने लगा था। इस दौरान अक्सर अहसान मुजफ्फरनगर के गांव जग्गाहेड़ी में रहने वाली पहली पत्नी नूरजहां, बेटे साबिर, सोहिल और बेटी मुस्कान से मिलने जाता था, जिस पर नाजनीन को एतराज था। इसी मुद्दे पर उनकी कई बार लड़ाई हुई। तंग आकर नवंबर 2016 में अहसान ने नाजनीन, साजिद और सोहिल को रात में नींद की गोलियां दे दी। इसके बाद हत्या कर शव दफना दिया था।
5 of 6
घर में मिले कंकाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के डेढ़ साल बाद बेचा मकान, पहली पत्नी को भी बुलाया
दूसरी पत्नी और उसके दो बेटों की हत्या कर मकान में दफनाने के बाद अहसान उत्तर प्रदेश में अपने गांव जग्गाहेड़ी चला गया। किसी को शक न हो इसलिए वह अपनी पहली पत्नी को साथ लेकर आया। यहां एक माह तक रहा और फिर चला गया, जिसके बाद अगस्त 2018 में अहसान ने शुगर मिल निवासी पवन को मकान बेच दिया और यूपी चला गया।