एक मौत का रहस्य, जिसका जवाब दुनिया जानना चाहती है, एक मौत जिसने ढेरों सवाल खड़े कर दिए हैं, युवक ने अपनी बहन को व्हाट्सएस मैसेज भेजा जिसके बाद उसकी अब लाश बरामद हुई है।
घटना हरियाणा के यमुनानगर के कांसापुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात उसकी डेड बॉडी पश्चिमी यमुना नहर से बरामद की गई है। बताया जाता है कि उसने अपनी बहन को व्हाट्सऐप्प मैसेज छोड़ते हुए पहले ही इस तरह की घटना के संकेत दे दिए थे।
पुलिस के मुताबिक यमुनानगर के कांसापुर रोड निवासी वीरेंद्र कुमार का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। 27 मई को वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों की मानें तो उसे उसकी पत्नी और उसका वकील पैसे के लिए परेशान कर रहे थे, जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
वीरेंद्र के भाई गगन कुमार की मानें तो घर से लापता होने के बाद वीरेंद्र के मोबाइल से उसकी बहन के व्हाट्सऐप्प पर मैसेज आया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और वकील को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए आत्महत्या की बात लिखी थी।
मंगलवार देर शाम वीरेंद्र की डेड बॉडी तो पश्चिमी यमुना नहर में मिली, लेकिन उसके मोबाइल का कुछ पता नहीं। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि मैसेज मरने से पहले टाइप हुआ है या फिर बाद में। उधर इस बारे में गांधी नगर चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा था, लेकिन बाद में उसकी हालत को देखकर उसे रोहतक PGIMS भेज दिया।