अवैध तरीके से शराब बेचने के शक में एक व्यक्ति को बंधक बना कर बेरहमी से डंडे मारे गए। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
2 of 8
शराब माफिया गैंग ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
घटना, जगाधरी वर्कशाप की है। वीडियो में शराब माफिया के गुर्गे एक व्यक्ति को पकड़ कर डंडों से बुरी तरह से पीट रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि यह वीडियो पुराना है और जून में बनाया गया था।
3 of 8
शराब माफिया गैंग ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विजय कालोनी निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि 25 जून की शाम के समय अपने किराएदार के पास किराया लेने गया था। वहां पर किराएदार पार्टी कर रहा था। किराएदारों के रोकने पर वह भी उनके साथ बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग आए और उसे जबरन उठा कर ले गए।
4 of 8
शराब माफिया गैंग ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी उसे एक कोठी में ले गए, जहां उसकी बहुत बुरी तरह से पिटाई की गई। एक व्यक्ति ने उसे उठा लिया और दूसरे ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। डंडे मारने का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता। चरणजीत का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतार कर जलील भी किया और इस सारी घटना का वीडियो भी बना लिया।
5 of 8
शराब माफिया गैंग ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी उसे चौकी में ले गए, जहां उसके खिलाफ शराब बेचने का केस दर्ज करवाया गया। चरणजीत ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी थी, लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, डीएसपी आदर्शदीप सिंह का कहना है कि आरोपी सुमित राणा व अमित शर्मा को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।