फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरेआम महिला को डंडे से पीटता रहा वकील, बेटी ने बनाई वीडियो

Fri, 14 Oct 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 14 Oct 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
lawyer beaten lady with stick in sonipat and victim lady daughter captured video of incident
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
एक महिला को गली के बीचों-बीच वकील डंडे से पीटने लगा। बेटी मां को बचा तो नहीं सकी, लेकिन उसने घटना का वीडियो बना लिया।
lawyer beaten lady with stick in sonipat and victim lady daughter captured video of incident
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। बाबा कालोनी में पुराने विवाद को लेकर एक महिला को वकील ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता की एलएलबी कर रही बेटी मां को हमलावर से बचा तो नहीं सकी, लेकिन पूरे घटनाक्रम को वीडियो कैमरे में कैद कर लिया।
lawyer beaten lady with stick in sonipat and victim lady daughter captured video of incident
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
घायल मां को बेटी ने अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की। बुधवार को जब वारदात की वीडियो डीआईजी एचएस दून के पास पहुंचा तो सिटी पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद आरोपी युवक प्रमोद सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद पेशे से वकील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lawyer beaten lady with stick in sonipat and victim lady daughter captured video of incident
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
सिटी थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि बाबा कॉलोनी निवासी पूनम ने सीटी थाना में आठ अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसके साथ उसके पड़ोस में रहने वाले प्रमोद, उषा और धनपति व अन्य पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। प्रमोद ने उसके ऊपर डंडे से हमला किया है, जिसके बाद उसके सिर में चोट आई है और उसकी बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
lawyer beaten lady with stick in sonipat and victim lady daughter captured video of incident
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने बताया है कि प्रमोद एक वकील है। जांच अधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब प्रमोद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed