Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
audio tape and CCTV footage played in court in Warriena Wright suicide case in Australia
{"_id":"57ff654a4f1c1b8e1528f977","slug":"audio-tape-and-cctv-footage-played-in-court-in-warriena-wright-suicide-case-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां
Thu, 13 Oct 2016 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वरीना व्राइट
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में न्यूजीलैंड की रहने वाली पर्यटक वरीना व्राइट की मौत की गुत्थी पर नई-नई परतें खुल रही हैं। इस बार 2014 में टिंडर डेटिंग ऐप के जरिए गेबल टोस्टी के नजदीक आई वरीना की मौत, कोर्ट में पेश ऑडियो टेप और सीसीटीवी फुटेज के कारण सुर्खियों में है। डेली मेल की खबर के अनुसार मंगलवार को इस मामले में ब्रिसबेन कोर्ट के सामने वरीना की मौत से ठीक पहले दोनों की टोस्टी के कमरे में हुई बहस का ऑडियो टेप पेश किया गया।
डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां
2 of 8
- फोटो : daily mail
ऑडियो में वरीना गिड़गिड़ा रही थी और टोस्टी ने दी उसे गालियां
बताते चलें कि वरीना 2014 में टिंडर डेटिंग ऐप के जरिए टोस्टी के लिंक में आई थी और उसकी मौत पर उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए दोनों के बीच हुई चैट को अब सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। टोस्टी के फोन में रिकॉर्ड हुई ऑडियो के मुताबिक वह वरीना को प्रताड़ित कर रहा था। ऑडियो में वरीना को गिड़गिड़ाते हुए और 33 बार 'न' कहते हुए सुना गया जिससे टोस्टी पर शक और बढ़ गया है।
डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां
3 of 8
tinder
- फोटो : daily mail
आरोप है कि टोस्टी ने वरीना को तब तक प्रताड़ित किया जब तक वह बालकनी से कूदने पर मजबूर नहीं हो गई। इस बीच टोस्टी ने वरीना को गालियां भी दी, लेकिन टोस्टी के पक्ष की ओर से सबूत सामने आए हैं कि ऑडियो में कई बहस के बाद भी दोनों ने पीना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां
4 of 8
tinder
- फोटो : daily mail
टोस्टी, वरीना को अपने घर से निकलने का इशारा कर रहा था, लेकिन वह जाना नहीं चाहती थी। वहीं पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वरीना के पास उस रात बालकनी से कूदने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। इस बीच रिकॉर्डिंग के अंत में अपार्टमेंट के अंदर गेट बंद होने की आवाज आई और सिर्फ टोस्टी की आवाज सुनाई पड़ी। बचाव में टोस्टी ने कहा है कि चूंकि वरीना उससे लड़ रही थी और चीजें फेंक रही थी, इसलिए बचाव में उसने बालकनी का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां
5 of 8
tinder
- फोटो : daily mail
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए वरीना के आखिरी घंटे
इस मामले का नया मोड़ यह है कि जोड़े की गोल्ड कोस्ट बिल्डिंग में एंट्री का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए देखे गए। पूरी घटना में वरीना के बालकनी से कूद जाने के बाद सुबह के करीब 3.15 बजे टोस्टी को गली में जाते हुए देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।