फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोद लिए बच्चे के कारण पत्नी का कातिल बना पिता, साजिश बेहद खौफनाक

Sun, 02 Oct 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 02 Oct 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
karnal man killed wife and committed hanging suicide due to adopted son
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी - फोटो : अमर उजाला
गोद लिया बच्चा ही उसकी मां की हत्या का कारण बन गया। हत्या, पति ने की और खुद भी जहर निगल लिया। साजिश बेहद खौफनाक रची।
karnal man killed wife and committed hanging suicide due to adopted son
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के करनाल की है। सेक्टर-13 एक्सटेंशन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने टीवी पर शब्द कीर्तन लगा तेज आवाज कर पत्नी पर पेचकस और कैंची से दो दर्जन वार किए। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है दोनों की यह दूसरी शादी थी और गोद लिए बच्चे की देखभाल को लेकर उनमें अक्सर विवाद होता था।
karnal man killed wife and committed hanging suicide due to adopted son
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 13 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी डिपो संचालक सतीश सचदेवा व उसकी पत्नी सुषमा देवी ने एक लड़का रीतिक गोद लिया हुआ है, जबकि सुषमा के पहले पति से एक लड़की है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में गोद लिए लड़के को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी के चलते दोपहर में जब दोनों के अलावा घर में कोई नहीं था, सतीश ने टीवी पर चल रहे शबद कीर्तन की आवाज तेज कर दी, ताकि किसी भी वारदात का पड़ोसियों को पता नहीं चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
karnal man killed wife and committed hanging suicide due to adopted son
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी - फोटो : अमर उजाला
आवाज तेज करने के बाद उसने सुषमा पर पर पेचकस और कैंची से वार किए। उसकी हत्या करने के बाद खुद ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब दोनों बच्चे घर पहुंचे तो मां का लहुलुहान शव पड़ा और पिता भी बेसुध थे। बच्चों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलवाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सतीश को ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों शव मेडिकल कॉलेज में  रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
karnal man killed wife and committed hanging suicide due to adopted son
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी - फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपति की बेटी दिव्या ने बताया कि उसकी मम्मी ने दूसरी शादी की थी। मम्मी की पहली शादी प्रेम निवासी सुभाष गेट से हुई थी। उसके जन्म के बाद  पापा प्रेम की मौत हो गई थी। दो साल पूर्व मम्मी ने सेक्टर 13 एक्सटेंशन निवासी सतीश सचदेवा से शादी की थी। सतीश की भी पहली पत्नी की मौत बीमारी के कारण हो चुकी थी। दिव्या ने बताया कि मम्मी पापा दोनों ही डिपो हॉल्डर थे। मम्मी के नाम नीलोखेडी के पोल्ट्री एरिया में अनाज का डिपो है। मंगलवार और शुक्रवार को वह वहां जाती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed