पत्नी और दो नाबालिग बेटियों का कत्ल करने से पहले कपड़ा कारोबारी ने रची खौफनाक साजिश। जिसने भी सुनी वो कांप गया। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, बीते दिन महेंद्रगढ़ जिले के गांव गडानिया में हुई थी। यहां कैंसर पीड़ित ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके मरने के बाद परिवार को संभालने वाला कोई नहीं होगा। इसके चलते वह यह कदम उठा रहा है।
3 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
गडानिया निवासी विनोद पुत्र अमीलाल कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसने ये नृशंश हत्याकांड को करने के बारे में पहले ही सोच दिया था। उसकी पत्नी सपना नारनौल में अपने मायके गई हुई थी, जबकि दो बेटियां लक्की(11) व चंचल(7), मां और एक भानजा घर पर ही थे।
4 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वीरवार को ही विनोद अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर गांव पहुंचा था। शाम को सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर पत्नी और बेटियों के साथ सोने चला गया। मां और भानजा नीचे ही सोए थे। सुबह अमीलाल की मां ने दोहते को उन्हें जगाने ऊपर भेजा तो वह रोने लगा और नीचे आकर नानी को बताया।
5 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
एक चारपाई पर दोनों पोतियों और बहू के शव पड़े थे और विनोद का शव कमरे में लगे पंखे के हुक से बंधे फंदे से लटक रहा था। वह बदहवास होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर सरंपच अशोक व आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और शवों को अस्पताल पहुंचाया।