{"_id":"58f1bf884f1c1b9106cf6a21","slug":"indian-railway-employee-rajan-sharma-commit-suicide-in-hisar-suicide-note-left-behind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी ने निगला जहर, कॉपी पर लिखे सुसाइड नोट में बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मचारी ने निगला जहर, कॉपी पर लिखे सुसाइड नोट में बताई ये वजह
Sun, 16 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय रेलवे में काम कर रहे एक नौजवान ने मौत को गले लगा लिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें देखिए क्या लिखा है...
2 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
घटना हरियाणा के हिसार की है। भिवानी सेक्टर-13 निवासी राजन शर्मा ने सोरखी के पास जहर पी लिया। दिल्ली में रेलवे के कंट्रोल रूम में सीनियर ट्रेन क्लर्क राजन ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने ब्लैकमेलिंग से तंग होकर जहर पीया है। उसने चार जानकारों को 26.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार दे रखे थे। इन लोगों ने रकम हड़पने के लिए मनाली के एक होटल में एक युवती के साथ उसकी अश्लील क्लिप बना ली।
3 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस के अनुसार राजन ने मरने से पूर्व बयान देकर कहा कि उसने मनोज को 22.50 लाख रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर दे रखे थे। मनोज और बिट्टू ने पैसे लिये थे। दो लाख रुपये कोकी और सवा लाख रुपये संदीप ने ले रखे हैं। बाकी ब्याज मिलाकर सारा हिसाब साढे़ छब्बीस लाख रुपये का बैठता है। रुपये देने के लिए दो महीने से चक्कर कटवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
चारों उसे साजिश के तहत मनाली ले गए। मनोज ने वहां एक होटल के कमरे में एक युवती के साथ उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांग रहे थे। वीरवार शाम घर से कार में सोरखी आया। उसने जिंदगी से तंग होकर भिवानी की अनाज मंडी से सल्फास खरीदी। उसने सोरखी से एक कॉपी, पानी की बोतल और गिलास खरीदे। उसने महम से चलकर सोरखी के पास सल्फास पी ली।
विज्ञापन
5 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
राजन ने मरने से पहले पुलिस को बयान देकर कहा कि उसने उस कॉपी में सब कुछ लिख दिया है। मैने मम्मी का फोन आने पर उन्हे बता दिया था। वीडियो मेरी और एक लड़की की है। लड़की को मैं नहीं जानता। वह मनाली की थी। होटल का कार्ड भिवानी में मेरी दराज में रखा है। मैंने दुखी होकर यह कदम उठा लिया है। मैं चाहता हूं, इन्हें छोड़ें न। मेरे सारे पैसे 26.50 लाख ब्याज समेत मिलने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।