{"_id":"577aa74f4f1c1b6d697fa719","slug":"honour-killing-mother-arrest-told-truth-of-murder-of-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इज्जत के लिए बेटी को मारने में नहीं कांपे हाथ, मां ने बताया हत्या का सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इज्जत के लिए बेटी को मारने में नहीं कांपे हाथ, मां ने बताया हत्या का सच
Tue, 05 Jul 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:24 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस बेटी को इतनी नाजो से पाला-पोसकर बड़ा किया। उसे प्रेम करने की सजा देने में मां-बाप के जरा भी नहीं कांपे हाथ। गिरफ्तार मां ने बताया हत्या का सच। दरअसल हरियाणा के सोनीपत के गोहाना उपमंडल के गांव मातंड में 17 वर्षीय छात्रा स्वीटी की प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने लाठी व डंडे से पीट-पीट कर हत्या की थी। सोमवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई छात्रा की हत्या आरोपी मां सरोज ने यह खुलासा किया। साथ ही बताया कि वारदात में उसने दो देवर राजू और सुरेश भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें भी हत्या के आरोप में नामजद कर लिया, लेकिन स्वीटी के पिता बलराज सहित तीनों अभी फरार हैं।
2 of 4
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या
- फोटो : amar ujala
वहीं, बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी मां को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुटाना पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सरोज ने पूछताछ ने खुलासा किया है कि 15 दिन पहले स्वीटी घर से चली गई। किसी तरह समझाबुझाकर ले आए। गांव में बदनामी हो रही थी, लेकिन बेटी को समझा दिया था। कालेज जाना भी बंद करवा दिया। इसके बावजूद वह एक जुलाई को घर से चली गई।
3 of 4
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या
- फोटो : amar ujala
गांव के दो युवकों ने उसे गांव की फिरनी पर रोक लिया और घर पर सूचना दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। काफी देर समझाने के बाद भी अपनी बात पर अड़ी रही। गुस्साएं परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच कनपटी पर लाठी लगने से वह अचेत हो गई। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर के पीछे बिटोड़े में डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या
- फोटो : amar ujala
पिता के साथ देवर भी नामजद, जल्द होंगे गिरफ्तार मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाषचंद ने बताया कि पूछताछ में बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मां सरोज ने खुलासा किया है कि वारदात में उसके देवर राजू व सुरेश भी शामिल हैं। लड़की के पिता बलराज के साथ-साथ उसके दोनों चाचा के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज कर लिया। दंपति द्वारा बेटी की हत्या करने के बाद तीन अन्य बेटियों व बेटे का भविष्य अंधकार में आ गया है। दंपति के अलावा छात्रा के दो चाचा के खिलाफ भी केस दर्ज हो गया है। घर में अब केवल बुजुर्ग दादा बचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।