{"_id":"5b33244b4f1c1bb16e8ba176","slug":"honour-killing-man-beaten-by-brother-in-laws-in-manimajra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरे पति खून से लथपथ थे, मैं भाइयों के आगे हाथ जोड़ रही थी...छोड़ दो उन्हें, पर वो नहीं माने'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मेरे पति खून से लथपथ थे, मैं भाइयों के आगे हाथ जोड़ रही थी...छोड़ दो उन्हें, पर वो नहीं माने'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:47 AM IST
सालों ने जीजा को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे पति खून से लथपथ थे, मैं भाइयों के आगे उन्हें छोड़ने के लिए हाथ-पैर जोड़ रही थी, पर वे नहीं माने सिर पर तो हैवानियत सवार थी। कहते-कहते बेहोश हो गई युवती। पति उसकी आंखों के सामने मौत का सामना कर रहे थे और वह कुछ कर नहीं पा रही थी, वो खौफनाक मंजर याद कर वह सिहर उठती है।
सालों ने जीजा को पीटा
घटना जिसने भी देखी, उसका दिल दहल गया। जीजा को देखते ही सालों का खून खौल गया और फिर जो हुआ, देखकर रूह कांप जाएगी। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। भाइयों ने जीजा को बीच सड़क बहन से प्यार करने की खौफनाक सजा दी। तीन महीने पहले लव मैरिज करने के बाद उपजे विवाद में सोमवार देर रात पत्नी के साथ आइसक्रीम खाने जा रहे जीजा पर सालों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
सालों ने जीजा को पीटा
आरोपी साले जसबीर और सतनाम सिंह ने पुलकित चौधरी के हाथ और पैर पर एक ही जगह कई बार हमला किया। लोगों ने पुलिस को खबर दी तो आनन फानन में पीसीआर पहुंची और घायल पुलकित को पीजीआई में भर्ती करवाया। तब तक पुलकित की पत्नी बेहोश हो चुकी थी। जब उसे होश आया तो पति को देखकर चिल्लाने लगी, हालांकि पुलकित की जान बच गई थी। लेकिन भाइयों की हैवानियत का डर उसकी आंखों में था।
विज्ञापन
सालों ने जीजा को पीटा
जैसे-तैसे उसे संभाला गया और फिर उसने पुलिस को बयान दिए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। मनीमाजरा थाना प्रभारी रंजीत सिंह के अनुसार, पुलकित, मॉडर्न कॉम्पलेक्स के मकान नंबर 5114/3 में रहता है। आरोपी साले मनीमाजरा टाउन में रहते हैं। परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलकित ने बताया कि साले उसे बहन के साथ कही आने-जाने से मना करते थे।
सालों ने जीजा को पीटा
शहर में कहीं भी वे उन्हें देखकर मारपीट पर उतर आते थे। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलकित ने पुलिस को बताया कि वह रात में करीब 10 बजे पत्नी के साथ आइसक्रीम खाने के लिए कार लेकर घर से निकला। जैसे ही वह टाउन से बाहर निकला, जसबीर और सतनाम ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ी पर लोहे की रॉड मारकर रोका और बाहर निकालकर गंडासी से हमला कर दिया। यह देखकर पत्नी चिल्लाने लगी तो लोग दौड़े आए।