फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोहाना में ऑनर किलिंग: देखिए बेटी की हत्या कर घर के पीछे जलाया शव

Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
honour killing in gohana: murder of daughter and burned body
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या कर शव घर के पीछे जला दिया। वारदात हरियाणा के सोनीपत के पास गोहाना में घटी। यहां  शहर से 20 किमी दूर गांव मातंड में प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या कर शव घर के पीछे बिटोड़ों में जला दिया। मामले को उलझाने के लिए दंपति ने तीन बिटोड़ों में एक साथ आग लगा दी। 

honour killing in gohana: murder of daughter and burned body
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाई और अधजला शव बरामद कर लिया। दादा की शिकायत पर दंपति पर केस दर्ज हुआ है। जींद रोड स्थित बुटाना चौकी के एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि एक जुलाई की रात सूचना मिली कि मातंड गांव में एक नाबालिग की हत्या कर शव बिटोड़ों में जलाया जा रहा है। डीएसपी राजीव देसवाल और बरोदा थाना प्रभारी नरसिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहां तीन उपलों के ढेर में आग लगी थी।

honour killing in gohana: murder of daughter and burned body
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

खंगालने के बाद तीसरे ढेर में लड़की का शव मिला। शव कब्जे में लेकर खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भिजवाया। शिकायतकर्ता नहीं मिलने और विसरा जांच की रिपोर्ट नहीं आने के कारण पुलिस एफआईआर के लिए इंतजार करती रही। दादा के बयान पर मृतक स्वीटी के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
honour killing in gohana: murder of daughter and burned body
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्वीटी के दादा धज्जाराम ने शिकायत दी कि 15 दिन पहले बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्वीटी एक युवक के साथ घर से चली गई थी। जांच में पता चला है कि युवक पड़ोस के ही एक गांव का है, जो दूसरी जाति से है। परिजन स्वीटी को समझाकर घर ले आए। 

विज्ञापन
honour killing in gohana: murder of daughter and burned body
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

एक जुलाई को स्वीटी फिर जाना चाहती थी। इसकी भनक उसके पिता बलराज और मां सुदेश को लग गई। उन्होंने स्वीटी की हत्या कर शव जला दिया। इस संबंध में राजीव देसवाल, डीएसपी ने बताया कि शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed