पंजाब के मोगा जिले से एक गार्ड की बहादुरी का वीडियो सामने आया है। गार्ड तीन हमलावरों से भिड़ गया और लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। मामला गांव दारापुर का है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस भी फुटेज के आधार पर लुटेरों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर घटना का पूरा वीडियो अब वायरल हो गया है। जांबाज गार्ड का नाम मंदार सिंह है। लुटेरे इंडसइंड बैक में लूट की नीयत से पहुंचे थे।
गार्ड की बहादुरी का वीडियो वायरल: तीन लुटेरों से भिड़ा, बांह पर कृपाण से हमला, फिर भी फायरिंग की... जज्बा देख हमलावरों को भागना पड़ा
लुटेरों ने चेहरा ढक रखा था। जब गार्ड ने चेहरा खोलने को कहा तो वह हमलावर हो गए। तीनों ने गार्ड को जमीन पर गिरा दिया और पिटाई करना शुरू कर दिया। मगर गार्ड मंदार सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। जांबाजी से तीनों का मुकाबला किया। लुटेरों ने गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश की मगर वह कामयाब नहीं हो सके।
Moga, Punjab| 3 accused had come on a motorcycle with their faces covered. I had a feeling they were not upto any good. I asked them to unmask but they didn't comply. A scuffle began & they cut me with a 'kripal' on my arm. I kept fighting & chased them off: Guard Mandar Singh pic.twitter.com/WuOIzRd5F6
इसी दौरान एक लुटेरे ने उनके बांह पर कृपाण से कई बार हमला किया। इससे उनकी बाह में कट लग गया है। मोगा सदर थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह का कहना है कि दारापुर गांव में लूट की कोशिश की घटना हुई है। मामले की जांच जारी है।
गार्ड ने वारदात को नाकाम कर दिया है। अपने बचाव में गार्ड ने लुटेरों पर फायरिंग भी की। हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगा रहे हैं कि वे किस रास्ते से गए थे।
Moga, Punjab | An incident of attempted robbery happened in Darapur village of Moga. The guard stopped it, also fired his weapon. We're trying to identify the accused, looking at CCTV footage, finding out the route they took: SHO Jaswinder Singh, Moga Sadar PS (11.07) pic.twitter.com/uqXBcktw7e
गार्ड मंदार सिंह ने कहा कि तीन आरोपी मोटरसाइकिल पर मुंह ढके पहुंचे। उन्हें देखकर मुझे कुछ शक हुआ तो मैंने उन्हें चेहरा दिखाने को कहा। मगर उन्होंने माना कर दिया। इसके बाद हाथापाई करने लगे और उन्होंने मेरी बांह पर कृपाण से हमला किया। मैं लड़ता रहा और उनका पीछा करता रहा।