फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: पहली बार गोल्डी बराड़ बोला- मूसेवाला को मारने का कोई अफसोस नहीं, उसने दिया था दो करोड़ का ऑफर

Fri, 15 Jul 2022 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
Goldy Brar said no regrets for killing Sidhu Moosewala
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था। वह इस वक्त कनाडा में बैठा है। गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है। शुक्रवार को वह मीडिया के सामने आया। गोल्डी बराड़ ने पहली बार एक टीवी चैनल को भेजे अपने वीडियो संदेश में दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को मारने का उसे कोई अफसोस नहीं है क्योंकि मूसेवाला ने उसके भाई जैसे साथी विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की थी।

Goldy Brar said no regrets for killing Sidhu Moosewala
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में गोल्डी बराड़ ने चेहरा ढक रखा है। वीडियो की पुलिस से तस्दीक भी कराई गई। पंजाब और दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो में आवाज गोल्डी बराड़ की ही है। इसके साथ ही दिल्ली और पंजाब पुलिस ने मामला भी दर्जकर लिया है। वहीं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एआईजी को इस मामले की जांच सौंप दी है।

Goldy Brar said no regrets for killing Sidhu Moosewala
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

वीडियो में बराड़ ने दावा किया है कि मिड्डूखेड़ा की हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला ने मामला शांत करने के लिए उसे दो करोड़ रुपये की पेशकश की थी और कई बार फोन करके विवाद खत्म करने का आग्रह किया था। बराड़ का कहना है कि हमारा भाई (मिड्डूखेड़ा) मारा गया, इसलिए हमने समझौता नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Goldy Brar said no regrets for killing Sidhu Moosewala
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

बराड़ ने दोहराया कि सिद्धू मूसेवाला को मारकर उसने मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। उसने कहा कि उसे मूसेवाला की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है और उसकी हत्या के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था। सिद्धू हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाने का दोषी था। गोल्डी बराड़ ने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला को शहीद जैसा दर्जा देना गलत है। बराड़ ने कहा कि उसके मारे जाने से पहले 95 फीसदी लोग सिद्धू मूसेवाला को कोस रहे थे लेकिन मौत के बाद वही लोग उसे शहीद कहने लगे।

विज्ञापन
Goldy Brar said no regrets for killing Sidhu Moosewala
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

सिद्धू मूसेवाला के प्रति घृणा दिखाते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि मूसेवाला को कोई पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह पंजाबियों की इमेज खराब करता रहा लेकिन मरने के बाद उसकी इमेज बदल गई। बराड़ ने कहा कि मूसेवाला ने कई घरों के चिराग बुझाए। मेरा बेकसूर भाई मारा गया था। मिड्डूखेड़ा के हत्यारे सिद्धू मूसेवाला की इसी बुलेट प्रूफ गाड़ी में घूमते थे और आगे पीछे पुलिस घूम रही होती थी। गोल्डी बराड़ ने वीडियो में कहा कि हम बुरे हैं और हमें अच्छे होने की जरूरत नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed