फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक मां का वहशीपन: चार साल के मासूम को चाकुओं से गोदा... पति ने बताई एक ऐसी बात, पुलिस भी कांपी

Fri, 15 Jul 2022 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Four Year old child murdered in mullanpur dakha of Ludhiana
मां ने की बच्चे की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अगर दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता कोई माना गया है तो वो है मां-बेटे का, लेकिन मुल्लांपुर दाखा के गांव भनौड में एक महिला ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि जिसने भी सुना वह दहल गया। महिला ने अपने चार साल के मासूम को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। हत्या के बाद उसने बच्चे के शव को बोरे में डाल कर छप्पड़ में फेंक दिया।



इसके बाद आरोपी ने बेटे के लापता होने का जमकर ड्रामा किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई। अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना दाखा में आरोपी महिला बबिता के खिलाफ उसके पति शामलाल के ब्यान पर कत्ल और लाश को खुर्दबुर्द करने की संगीन धारा में मुकदद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बबिता की निशानदेही पर जेसीबी मशीन की मदद से लाश को छप्पड़ से बरामद कर लिया गया है। 

Four Year old child murdered in mullanpur dakha of Ludhiana
बच्चा विराज। - फोटो : फाइल

यूपी के प्रतापगढ़ का है परिवार
उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव सरायेताप से रोजी रोटी कमाने पंजाब आए शाम लाल ने एक के बाद एक अपने चारों बेटों को  खो दिया है। विराज के कत्ल से पहले शामलाल और बबिता के तीन बेटों की भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। उन तीनों की मौत भी रहस्य बनी हुई है। शाम लाल के मुताबिक बबिता ने कुछ समय पहले भी विराज पर चाकुओं से हमला किया था लेकिन उस समय वह बच गया था। 

Four Year old child murdered in mullanpur dakha of Ludhiana
मां ने की बच्चे की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
शाम लाल थाना दाखा के ही गांव हसनपुर में टायर पंक्चर की दुकान चलाता है और भनोड गांव के जमींदार मोहिंदरपाल सिंह की हवेली के सर्वेंट क्वार्टर में परिवार सहित रहता है। गुरुवार शाम उसकी पत्नी बबिता ने दुकान पर आकर बेटे विराज के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद भनोड और हसनपुर के लोगों ने मिलकर विराज की तलाश शुरू की। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में बबिता विराज के साथ जाती दिखी। दूसरी सीसीटीवी फुटेज में बबिता सिर पर टोकरी में बोरा लेकर जाती नजर आ गई। इसके बाद लोगों ने बबिता को रस्सी से बांध लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Year old child murdered in mullanpur dakha of Ludhiana
मां ने की बच्चे की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति ने जताया शक
दाखा पुलिस ने बबिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बेटे विराज को कत्ल करने का जुर्म कबूल कर लिया। शामलाल ने पुलिस को दिए अपने बयान मे कहा कि इसके पहले भी उसके तीन मासूम बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि उन्हें भी उसकी पत्नी बबिता ने ही मारा है। 

विज्ञापन
Four Year old child murdered in mullanpur dakha of Ludhiana
मां ने की बच्चे की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना अस्पताल से चल रहा है बबिता का इलाज

हसनपुर में समाजसेवी संस्था मनुखता दी सेवा के संस्थापक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला बबिता को मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसके पति शाम लाल ने पिछले डेढ़ साल से उसकी दवा लाना बंद कर दिया था। थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर अजीतपाल सिंह ने बताया कि बबिता के पति शाम लाल ने इससे पहले हुई तीन बच्चों की मौत पर भी अब शंका जताई है। बबिता से उन तीन मौत के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed