रविवार शाम को को मोहाली बस अड्डे के ठीक सामने गैंगवार में युवकों के दो गुटों ने करीब 15 मिनट तक एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान सौ राउंड से अधिक फायरिग की गई। इसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों को चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से शहरवासी खौफजदा हैं।
गाडियों से उतरे सैंकड़ो युवक और शुरू हो गया जबरदस्त गैंगवार, जमकर हुई फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना शाम को करीब पांच बजे की है। फेस-8 बस स्टैंड के सामने 40 गाड़ियों में करीब 100 पहुंचे। इसके दो मिनट बाद ही दशहरा ग्राउंड की तरफ 12 गाड़ियां में करीब 50 युवक गाड़ियों में आ पहुंचे। इसके बाद पांच बजकर पांच मिनट पर एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों को ललकारा और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। यह देख दूसरी तरफ खड़े युवकों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान 5.10 बजे वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रू म को सूचना दी।
दोनों तरफ से 15 मिनट तक फायरिंग होती रही। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों तरफ से 100 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। करीब 5:20 बजे दोनों तरफ से फायरिंग बंद हो गई । लेकिन मुश्किल से दो मिनट बाद ही दोनों तरफ के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। बताया जाता है कि इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। उसको चंडीगढ़ के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग शुरू होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जिसको जहां रास्ता दिखा वहीं भागा।
इसी दौरान 5:10 बजे एक निजी ट्रांसपोर्ट की बस सवारियां लेकर बस अड्डे से निकली लेकिन बाहर गोलियों की बारिश होती देख ड्राइवर गाड़ी लेकर वह वापस बस अड्डे में मोड़ ले गया। इसके बाद साढ़े पांच बजे के करीब भारी संख्या में मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची । पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। पुलिस काफी देर तक कारतूस के खोल तलाशती रही। उसने मौके से कई खोल बरामद किए। लेकिन इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। एसएसपी ने फोन नहीं उठाया।
संबंधित एसपी परविंदर सिंह फोन पर बोले कि वह आज छुट्टी पर हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी सिटी डीएसपी टू गुरदीप सिंह गोसल देंगे। जब डीएसपी गोसल से बात की गई तो उनका जवाब था कि अभी जांच कर रहे हैं, मामला क्या है,अभी कुछ नहीं बता सकते।
पांच माह पहले सोहना में हुई थी फायरिंग- यहां बता दें कि पांच महीने पहले इसी तरह की फायरिंग की घटना सोहना के एक सर्विस स्टेशन के निकट हुई थी। उस फायरिंग का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।