फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन के दरवाजे से ICU में पहुंचा दूल्हा, जानलेवा बनी रिबन कटाई

Sun, 01 May 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 01 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
firing, marriage firing, bride injured in firing, hisar marriage firing, haryana
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
हिसार में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे दूल्हे के आने पर हुई रिबन कटाई की जानलेवा साबित हुई। दूल्हा मंडप की बजाय अस्पताल पहुंच गया। 
firing, marriage firing, bride injured in firing, hisar marriage firing, haryana
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
घटना गुरुवार रात की है, दरअसल रिबन कटाई का मौका था और कैंची जिस डिब्बे में बंद थी, वह खुल नहीं रहा था। दूल्हे के दोस्त ने पिस्टल का बट मारकर डिब्बे को खोलने की कोशिश की तो अचानक गोली चल गई, जो दूल्हे के माथे पर लगी और वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया। दूल्हे अमन के माथे से ऑपरेशन के बाद गोली निकाली। दुल्हन ममता ऑपरेशन के समय अस्पताल पहुंचकर सलामती के लिए प्रार्थना करती रही। 
firing, marriage firing, bride injured in firing, hisar marriage firing, haryana
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
ढुकाव के लिए रिबन काटने के लिए दूल्हा कुछ दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ आया। कैंची से रिबन काटना था, जोकि बॉक्स में बंद थी। बॉक्स नहीं खुला तो एक युवक ने हाथ में थामी पिस्तौल का बट बॉक्स पर दे मारा, जिससे गोली चल गई। किसी को कुछ समझ आता, तब तक दूल्हा अमन नीचे गिर गया। परिजन तुरंत अमन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद माथे से गोली निकाल दी गई। दुल्हन ममता परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
firing, marriage firing, bride injured in firing, hisar marriage firing, haryana
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों के अनुसार अमन के माथे में गोली लगी थी। गोली आरपार होने की बजाय कान की ओर मुड़ गई, जिससे उसके ब्रेन का बचाव हो गया। अगर गोली सीधे पार हो गई होती तो ब्रेन को खतरा हो सकता था। गोली को निकाल दिया गया है। अगले 48 घंटे बाद हालत खतरे से बाहर हो जाएगी। शादी में शामिल परिजन, रिश्तेदार, दोस्त सभी राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोग भी दिनभर अस्पताल में जुटे रहे। दूल्हे के दोस्त अपने खून की हर एक बूंद देने को तैयार थे।
विज्ञापन
firing, marriage firing, bride injured in firing, hisar marriage firing, haryana
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
सिटी थाना प्रभारी मंदीप सांगवान गोली चलने की सूचना मिलने के बाद देर रात ही पंडाल में पहुंचे थे। पुलिस ने वहां आसपास की दो-तीन सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कई युवकों के हाथों में हथियार दिख रहे हैं। अमन की शादी के बाद व्हाट्स एप और फेसबुक पर शादी का एक विडियो वायरल हुआ, जिसमें कई युवाओं के हाथ में हथियार दिख रहे हैं। इस बीच गोली चलने की आवाज आती है। अमन नीचे जमीन पर गिर पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed