फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनेंसर ने उजाड़ा परिवार: बेटी के माथे और पत्नी की छाती पर बरसाईं गोलियां, खुदकुशी से पहले लिखी वजह

Tue, 02 Feb 2021 10:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab: Financer Commits Suicide After Shooting his Wife And Daughter In Amritsar
मृतक पति-पत्नी व पोस्टमार्टम हाऊस में मौजूद पारिवारिक लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अमृतसर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक फाइनेंसर ने अपने हंसते-खेलते परिवार को एक पल में ही तबाह कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है तो वहीं हर कोई इस कदम से हैरान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फाइनेंसर ने अपनी चार साल की मासूम बेटी के माथे और पत्नी के सीने पर गोली दागीं हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Punjab: Financer Commits Suicide After Shooting his Wife And Daughter In Amritsar
पोस्टमार्टम हाऊस में मौजूद पारिवारिक लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मामला अमृतसर के थाना मकबूलपुरा इलाके के मेहता रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर नगर का है। सोमवार की रात यहां फाइनेंसर ने आर्थिक तंगी के चलते चार वर्ष की बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

Punjab: Financer Commits Suicide After Shooting his Wife And Daughter In Amritsar
मृतक पति-पत्नी। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच चल रही है। श्री गुरु तेग बहादुर नगर की कोठी नंबर- 127 निवासी फाइनेंसर विक्रमजीत सिंह मान अपनी पत्नी किरनदीप कौर और चार वर्ष की बेटी अर्शिता के साथ रहता था। बताते हैं कि सोमवार की रात करीब 10 बजे विक्रमजीत सिंह मान ने बेटी अर्शिता के माथे पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab: Financer Commits Suicide After Shooting his Wife And Daughter In Amritsar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद पत्नी किरनदीप कौर की छाती पर गोली मारी। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाद में विक्रमजीत सिंह ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां तीनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। पास ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Punjab: Financer Commits Suicide After Shooting his Wife And Daughter In Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट लगा। जिसमें लिखा है कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन की वजह से उसे काफी घाटा हो गया था। इसके बाद भी उसने कारोबार को संभालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इस कारण वह खुद और अपने परिवार की जीवन लीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लेकर तीनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। इस संबंध में एडीसीपी हरपाल सिंह ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed