फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाकः कुछ घंटों की नवजात के साथ बाप ने कर दिया कुछ ऐसा, मां के उड़ गए होश

Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Father Try to Sold New Born Girl Child in mohali of punjab
baby
कुछ घंटे हुए थे दुनिया में आए कि अमानवीयता का शिकार हो गई नवजात। बाप ने ही उसके साथ ऐसी हरकत कर दी कि मां के होश उड़ गए।
Father Try to Sold New Born Girl Child in mohali of punjab
baby with mother
मामला मोहाली का है। महंगाई के इस दौर में दो बेटों व पत्नी का खर्च नहीं उठा पा रहे एक व्यक्ति अपनी नवजात बेटी को जन्म लेने के कुछ घंटे बाद ही बेचने की कोशिश की। हालांकि सरकारी अस्पताल डॉक्टर की होशियारी से वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाया और सलाखों के पीछे पहुंच गया। जबकि बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Father Try to Sold New Born Girl Child in mohali of punjab
baby
आरोपी की पहचान जसपाल सिंह मूल निवासी अमृतसर हाल निवासी देसूमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर बलौंगी थाने में आईपीसी की धारा 317 व जुवेनाइल एक्ट की धारा 75  व 81 के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ नवीन पाल लहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि इमरजेंसी में लगे कैमरे काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में काफी मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Try to Sold New Born Girl Child in mohali of punjab
baby
जसपाल सिंह खरड़ स्थित नामी शापिंग माल में काम करता है। वह पत्नी मनजीत व दो बेटों के साथ रहता है, जबकि उसकी पत्नी ने सोमवार दोपहर में एक बच्ची को जन्म दिया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह हर महीने करीब दस हजार रुपये कमा लेता है। उसकी पत्नी लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करके कुछ पैसे कमा लेती है। लेकिन तबीयत ठीक न रहने के कारण वह ज्यादा काम नहीं कर पाती है। जैसे ही उसके घर बेटी पैदा हुई।
विज्ञापन
Father Try to Sold New Born Girl Child in mohali of punjab
baby
उसके बाद आरोपी उसे प्लास्टिक बैग में लेकर घर से निकल पड़ा। इस दौरान पहले वह फेज-छह स्थित नामी प्राइवेट अस्पताल में गया, लेकिन वहां से भगा दिया गया। इसके बाद वह सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां पर थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जगदीप सिंह बराड़ से मिला। उसने बताया कि उसे लड़का हुआ है, जिसे बेचने आया है। उसने डॉक्टर को प्लास्टिक बैग में रखे बच्चे को दिखाया। बच्चा उस समय उल्टी करने लगा। डॉक्टर ने उसे बातों में उलझाकर पुलिस को बुलाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed