एक शातिर दिमाग के बाप-बेटी मिलकर कई महीनों से 'घिनौना खेल' खेल रहे थे। दोनों एक साथ कई जुर्म कर रहे थे, देखिए
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है, जहां पुलिस के हत्थे एक ऐसे बाप-बेटी चढ़े हैं, जिन्होंने न जाने कितनी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें फेसबुक पर अपलोड करने की बात कह कर उन्हें ब्लैकमेल किया और फिर लाखों रुपये भी ऐंठे।
दरअसल, शातिर बाप की शातिर बेटी पहले तो भोली-भाली लड़कियों से दोस्ती करती थी फिर उन्हें घर बुलाकर नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर देती। इसके बाद बेहोश लड़की के साथ बाप रेप करता था और बेटी उसका वीडियो बनाती थी।
वीडियो बनाकर भोली-भाली लड़कियों को ब्लैकमेल करते था, या तो उन्हें देह व्यापार के मजबूर करते थे। ऐसे में अगर यह औरतें इस देह व्यपार के धंधे में शामिल न होती तो यह इनके वीडियो को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता। ऐसे में न जाने कितनी मासूम और लाचार औरतें इनके जाल में फंसकर अपनी जिंदगी बरबाद कर चुकी है और कई औरते अभी भी इनके चुंगल में फंसी हुई हैं।
ऐसी ही एक औरत कुछ दिन पहले ही इनके जाल में फंस गई और उस औरत को पहले यह बाप बेटी अपने साथ घर ले गए और वहां मिठाई में नशा देकर जब यह औरत बेसुध हुई तो आरोपी व्यक्ति ने इसके साथ हैवानियत का नंगा नाच खेल डाला और ऐसे में बेटी ने इस खेल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।