फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के साथ पिता ने की खुदकुशी, पत्नी भी लगा चुकी फांसी, मायूस कर देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा

Sat, 28 Aug 2021 02:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Father commits suicide along with his daughter in Ludhiana of Punjab
दंपती अपनी बच्ची के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जगरांव में एक व्यक्ति ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह और उसकी आठ वर्षीय बेटी की पहचान जसजीत कौर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाप बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक प्रदीप सिंह की पत्नी राजवंत कौर ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक वर्ष पहले घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। मामला जगरांव के अगवाड़ लधाई का है। अपनी पत्नी की मौत के बाद प्रदीप सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसके साथ उसकी आठ वर्षीय बेटी रहती थी। पिता और पुत्री की आत्महत्या का पता तब चला जब मृतक प्रदीप सिंह की गांव चकर में रहने वाली मौसी उसकी बेटी जसजीत को अपने साथ ले जाने के लिए अपने बेटे के साथ मृतक के घर पहुंची। उसने देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले हैं और कमरे में प्रदीप सिंह और उसकी बेटी जसजीत कौर के शव पंखे से झूल रहे हैं। उसने तुरंत घटना की जानकारी अपने परिवारवालों और पुलिस को दी।

Father commits suicide along with his daughter in Ludhiana of Punjab
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुसाइड नोट में लिखा- बोझ न बने बेटी, साथ ले जा रहा हूं
मृतक प्रदीप ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पिछला एक साल उसका कैसे बीता वो बयान नहीं कर सकता। उसके मरने के बाद उसकी बेटी किसी पर बोझ न बने इसीलिए वह अपने दिल पर पत्थर रख इतना बड़ा कदम उठाते हुए उसे साथ ले जा रहा है। मृतक प्रदीप सिंह ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

Father commits suicide along with his daughter in Ludhiana of Punjab
बरामद सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक ने ससुराल पक्ष के प्रति अपना रोष जाहिर करते हुए उसकी मौत की जानकारी ससुराल पक्ष को न देने और सुसराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उसके अंतिम संस्कार में शामिल न करने की बात भी लिखी है। मृतक प्रदीप ने अपनी सारी जायदाद अपने तीनों मामा को देने की बात लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father commits suicide along with his daughter in Ludhiana of Punjab
दंपती अपनी बच्ची के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसने लिखा है कि वो उसकी जायदाद किसी को भी अपनी इच्छानुसार बेच सकते हैं। इस घटना के बारे में थाना सिटी जगरांव के एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Father commits suicide along with his daughter in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसी करवाना चाहती बेटी की पढ़ाई
मृतक प्रदीप की मौसी उसकी आठ वर्षीय बेटी जसजीत को अपने पास रखकर पढ़ाई करवाना चाहती थी। इसी मकसद से मृतक प्रदीप सिंह की मासी उसके घर बेटी को लेने आई थी। लेकिन यह खौफनाक मंजर देख वह हैरान रह गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed