भानजी को करवा चौथ का शगुन देकर लौट रहा 5 लोगों का परिवार हादसे में खत्म हो गया। हादसे की वजह सामने आई तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए।
2 of 6
लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे लुधियाना-संगरूर रोड पर कैंड नहर पुल के पास हुआ और हादसे का कारण एक कुत्ता बना। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रही पीआरटीसी की बस से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार का इंजन सीटों को पीछे पहुंचा गया।
3 of 6
लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
घटना का पता चलते ही गांव कैंड व गांव सरीह के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में ही सभी ने दम तोड़ दिया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई तो थाना डेहलों पुलिस ने मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों के हवाले कर दिया।
4 of 6
लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
इस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने भवानी गढ़ के गांव माझा में रहने वाले बस ड्राइवर जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। है। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांधी नगर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर वाली गली निवासी होजरी कारोबारी परवीन कुमार (50), उसकी पत्नी ज्योति (45), बेटी शिप्रा (22), बेटी रिया (20) तथा बेटा कृष्णा (11) के रूप में हुई। वे सभी संगरूर से लुधियाना लौट रहे थे।
5 of 6
लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को परवीन चला रहे थे। कैंड पुल पार करते ही कार के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सड़क पर चली गई। इस दौरान लुधियाना से संगरूर जा रही तेज रफ्तार पीआरटीसी बस के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, हादसे में होजरी कारोबारी, उसकी पत्नी, दो बेटियों व बेटे की मौत हो गई।