फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मत्था टेक कर लौट रहे परिवार संग हादसा, सड़क पर यूं बिखरे पड़े थे 11 लोगों के शव

Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
eleven people of a family killed in road accident at firozpur of punjab, horrible photos
फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
किसी धार्मिक स्थल पर मत्था टेककर लौट रहे परिवार के साथ हादसा हो गया और 11 लोगों की मौत हो गई। देखिए सड़क पर किस तरह बिखरे पड़े हुए थे शव।
eleven people of a family killed in road accident at firozpur of punjab, horrible photos
फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
हादसा पंजाब के फिरोजपुर में मक्खू के पास हुआ। गांव बहक पछाड़िया में वीरवार दोपहर बाद सड़क पर दौड़ती टवेरा गाड़ी पर कोयले से लदा ट्रक (बड़ा ट्राला) पलट गया। इस हादसे में टवेरा में सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाशों की हालत काफी खराब थी, वहीं घायलों को लोगों ने ही अस्पताल तक पहुंचाया।
eleven people of a family killed in road accident at firozpur of punjab, horrible photos
फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
बताया जा रहा है कि ट्वेरा में करीब 14 लोग सवार थे। टवेरा और ट्रक दोनों ही जीरा से मक्खू की तरफ जा रहे थे। टवेरा पर चौदह लोग सवार किसी धार्मिक स्थान पर माथा टेक पट्टी लौट रहे थे। कोयले से लदा हुआ ट्राला भी जीरा से मक्खू की तरफ जा रहा था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्राला सड़क पर दौड़ता हुआ टवेरा पर पलट गया। ट्राला पलटते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
eleven people of a family killed in road accident at firozpur of punjab, horrible photos
फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कोयले से लदे ट्रक के तले दबे लोगों को निकालने लगे। इस हादसे में टवेरा में सवार 11 लोगों की कोयले तले दब कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को जख्मी हालत में कोयले के ट्रक के नीचे से निकाला। जिनकी पहचान लवदीप सिंह पुत्र तरसेम सिंह, मुसकानप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह व सुमरनजीत वासी तरनतारन के तौर के रूप में हुई।

विज्ञापन
eleven people of a family killed in road accident at firozpur of punjab, horrible photos
फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
मरने वालों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह, रणजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह, रणजीत कौर पत्नी जगतार सिंह, मनदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह, राजन सिंह पुत्र जगतार सिंह, राजवंत कौर पत्नी सुरजीत सिंह, हरमनप्रीत कौर (4) पुत्री सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह, आकाशदीप (15) पुत्र तरसेम सिंह व जगीर सिंह की दादी महिंदर कौर वासी तरनतारन के रूप में हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed