फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी के घर से मिला 'खजाना', बाथरूम में छिपा रखा था अकूत काला धन

Sun, 01 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 01 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
ed raid on ludhiana businessman house and showroom, found 58 lakh old and new currency
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
व्यापारी के घर से मिला खजाना देखकर ईडी के होश उड़ गए। उसने बाथरूम में अकूत काला धन छिपा रखा था। खुद देख लिजिए तस्वीरों में।
ed raid on ludhiana businessman house and showroom, found 58 lakh old and new currency
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
पंजाब के लुधियाना में ईडी की टीम ने मंगलवार को लुधियाना में हींग के कारोबारी पर दबिश देकर 58 लाख की करेंसी बरामद की है। 54 लाख रुपये के सौ सौ के नोट, चार लाख रुपये के दो-दो हजार के नोट के अलावा डेढ़ लाख रुपये कीमत की विदेशी करेंसी जिनमें अमेरिकन, सिंगापुर डॉलर समेत कई देशों की करेंसी शामिल हैं। 54 लाख तो 100-100 के नोट की 540 गड्डियां और 2000-2000 नोट की दो और 500 के नोट की एक गड्डी मिली है।  

ed raid on ludhiana businessman house and showroom, found 58 lakh old and new currency
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. गिरीश बाली ने कार्रवाई की पुष्टि की है। सब से ज्यादा कैश बाथरूम से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, ईडी को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना में रहते हींग कारोबारी ने अपने घर में मोटी रकम छिपा रखी है। इसी आधार पर मंगलवार को ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.गिरीश बाली की निगरानी में असिस्टेंट डायरेक्टर गुरविंदर कौर, संजीव प्रभाकर ने एक विशेष टीम के साथ मैसर्स सेठ जैन बंसी लाल तलवार के किचलू नगर स्थित निवास स्थान एवं हंबड़ा रोड स्थित कारोबारी प्रतिष्ठान पर सुबह दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ed raid on ludhiana businessman house and showroom, found 58 lakh old and new currency
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
ईडी ने करीब दो घंटे तक हींग कारोबारी के घर का कोना-कोना खंगाल मारा। ईडी ने जब बाथरूम में जाकर चेकिंग की तो वहां से 100-100 की गड्डियां निकलीं। ईडी ने बाथरूम से कैश निकाल कर गिनती शुरू की तो वह 54 लाख तक पहुंच गई। जबकि घर की एक अलमारी से 2000 और 500 के नोट की गड्डियां मिलीं।  यह रकम 4.50 लाख थी। ईडी ने कुल 58.50 लाख रुपए का कैश जब्त कर लिया।

विज्ञापन
ed raid on ludhiana businessman house and showroom, found 58 lakh old and new currency
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
पता चला है कि हींग कारोबारी घरेलू बाजार में माल की बिक्री के अलावा विदेशों में इसका निर्यात भी करता है। ईडी की टीम ने जांच के दौरान विभिन्न तरह के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इनकी आगे और बारीकी से छानबीन की जाएगी। ईडी के माहिर कई बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। ईडी जल्द ही जांच के लिए हींग कारोबारी को तलब कर पूछताछ करेगी कि आखिर उनके घर में यह कैश कहां से और कैसे आया है। ईडी के एक अफसर ने बताया कि हींग कारोबारी की बिजनेस डिटेल की जांच की जा रही, ताकि सारा मामला साफ हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed