फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वकील की मां, पत्नी का बेरहमी से कत्ल, देखिए 'हत्यारे' क्या कर गए हाल?

Sat, 10 Dec 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Sat, 10 Dec 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
double murder, lawyer mother and wife killed in house at fatehgarh sahib of punjab
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो महिलाओं की हत्या
वकील बेटा कचहरी में था तो पीछे से घर में उसकी मां और पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। देखिए 'हत्यारे' क्या कर गए हाल?
double murder, lawyer mother and wife killed in house at fatehgarh sahib of punjab
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो महिलाओं की हत्या
वारदात, पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के थाना सरहिंद अधीन पड़ते गांव सानीपुर का है। बुजुर्ग सास-बहू के कत्ल की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान हरमिंदर कौर (63) और उनकी सास गुरदेव कौर (85) के तौर पर हुई है।

double murder, lawyer mother and wife killed in house at fatehgarh sahib of punjab
बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल
जानकारी के मुताबिक हरमिंदर कौर का बेटा गुरशरनजोत सिंह वकील है और फतेहगढ़ साहिब कचहरी में वकालत करता है। उनकी पत्नी अध्यापिका है। वीरवार को हरमिंदर और गुरदेव कौर घर में अकेली थीं। वकील का बेटा सैमन स्कूल गया हुआ था। दोपहर साढ़े तीन बजे वह लौटा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो अंदर फर्श पर गुरदेव कौर की लाश खून से लथपथ पड़ी थी और उसके पास टूटा हुआ बेसबॉल बैट पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder, lawyer mother and wife killed in house at fatehgarh sahib of punjab
बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल
गुरदेव कौर की बहु हरमिंदर कौर की लाश चौबारे में पड़ी थी। रसोई में गैस ऑन थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर, डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक एडवोकेट गुरशरनजोत सिंह और उसके परिवार का किसी के साथ कोई झगड़ा वगैरा नहीं और उनका घर गांव से बाहर है। घटना समय किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी।

विज्ञापन
double murder, lawyer mother and wife killed in house at fatehgarh sahib of punjab
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो महिलाओं की हत्या
जानकारी के मुताबिक हरमिंदर कौर करीब तीन साल पहले पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर हुई थीं। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि कत्ल घर में किसी प्रकार की लूट नहीं हुई। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed