फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 72-Year-Old Man Murdered, Son Suspected Over Property Dispute; Police Launch Search

इंदौर: सदर बाजार में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, संपत्ति से बेदखल करने से नाराज बेटे पर शक, तलाश जारी

Fri, 02 Oct 2026 03:30 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 03:30 PM IST
सार

बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस की जांच प्रॉपर्टी विवाद पर केंद्रित हो गई है। पुलिस जांच में पिता-पुत्र के पुराने विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore: 72-Year-Old Man Murdered, Son Suspected Over Property Dispute; Police Launch Search
पुलिस थाना सदर बाजार

विस्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग वली उल्ला की हत्या का मामला सामने आया है। करीब दो दिन पहले उनका शव घर में मिला था। शुरुआती जांच में पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को संदेह के दायरे में लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वली उल्ला का अपने बेटे के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ था। बेटे द्वारा पिता के साथ मारपीट किए जाने की बात भी जांच के दौरान सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर की छावनी सड़क में बाधक बने होटल और दुकानों पर फिर चले बुलड़ोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो दिन पहले वली उल्ला का शव उनके घर में मिला। घटना की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पिता-पुत्र के बीच संपत्ति विवाद और पूर्व में हुए विवादों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस का शक मृतक के बेटे पर गहराया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
 

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की हत्या किस तरह की गई और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। हत्या के पीछे की वजह और घटना के समय की परिस्थितियों की जांच भी की जा रही है। सदर बाजार पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संदिग्ध बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed