फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेटी मेरी बहादुर थी, नहीं जानता था कि ये आत्मघाती कदम उठा लेगी'

Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
delhi born girl llb student committed hanging suicide in rohtak hostal
दिल्ली की एलएलबी स्टूडेंट्स ने रोहतक में की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पापा, मैं बेटी नहीं, बेटा हूं तुम्हारा, कभी चिंता मत करना। बड़ी बहादुर बेटी थी मेरी, नहीं जानता था ऐसा कदम उठा लेगी। देखिए तस्वीरें।
delhi born girl llb student committed hanging suicide in rohtak hostal
दिल्ली की एलएलबी स्टूडेंट्स ने रोहतक में की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
अपनी बहादुर और समझदार बेटी के शव को देखकर बिलखते हुए पिता उक्त बातें ही बार बार कह रहे थे। जितेंद्र चौहान धीमी आवाज में बिलखते हुए कह रहे थे कि कहां चला गया मेरा बहादुर बेटा। यह बात अपने पिता के सामने हमेशा बोलती थी मौत को गले लगाने वाली कविता। केवल पिता ही नहीं बल्कि चाचा सहित परिवार के दूसरे सदस्य भी कविता मौत की खबर से सदमे जैसी स्थिति में हैं।

delhi born girl llb student committed hanging suicide in rohtak hostal
दिल्ली की एलएलबी स्टूडेंट्स ने रोहतक में की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक परिवार के कुछ सदस्यों को उसके दुनिया से चले जाने की जानकारी नहीं दी गई थी। कविता के पिता एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। एक छोटी बहन और भाई में कविता सबसे बड़ी थी। कविता दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में इन्टर्नशिप की थी। पिता ने बताया कि एक बार उनका किसी के साथ झगड़ा हो गया। इस पर कविता ने कई वकीलों को पैरवी के लिए लाकर खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi born girl llb student committed hanging suicide in rohtak hostal
दिल्ली की एलएलबी स्टूडेंट्स ने रोहतक में की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
इन्टर्नशिप के चलते कविता पढ़ाई के अधिकतर समय घर पर रही। परिजनों ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए कविता 15 सितंबर को दिल्ली से हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। इसके कुछ दिन बाद वह बीमार हो गई। इसके बाद पिता उसे अपने साथ घर ले गये थे। 2 अक्तूबर को ही वह पिता के साथ रोहतक आई थी। उसे हॉस्टल में छोड़कर पिता घर चले गये थे।
विज्ञापन
delhi born girl llb student committed hanging suicide in rohtak hostal
दिल्ली की एलएलबी स्टूडेंट्स ने रोहतक में की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल आने के दो दिन बाद बेटी की मौत की खबर परिजनों के पास पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि कविता घर से रोहतक आई थी तो बहुत खुश थी। कविता आत्मघाती कदम भी उठा सकती है इसका तो परिवार के सदस्यों को अंदेशा तक नहीं था। बिलखते हुए पिता ने बेटी की बहादुरी के कई प्रसंग का जिक्र किया। बताया कि कविता की पढ़ाई अभी पूरी नहीं हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed