चाचा की इस हरकत से आस-पड़ोस के लोग भी हैरान है। कोई अपना भी ऐसी हरकत कर सकता है, ये सोचकर सभी परेशान है। तस्वीरें
घटना पंजाब के कपूरथला की है। जहां किचन में चाय बना रही नाबालिग भतीजी पर चाचा ने एसिड डाल दिया। इससे नाबालिग बुरी तरह से झुलस गई। जिसे आस-पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया है। एसिड डालने के बाद भाग रहे आरोपी चाचा को मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 16 वर्षीय कोमलप्रीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह निवासी ठाकर नगर गली नंबर 4 नजदीक औजला फाटक की माता मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी और उसकी बारहवीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल गई हुई थी। करीब एक बजे उसका 37 वर्षीय देवर हरदीश सिंह उर्फ दीशा पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव तनौली, जिला होशियारपुर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। लेकिन घर पर अकेली होने के कारण उसने दरवाजा नहीं खोला।
बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद उसने दरवाजा खोला तो पाया कि उसके हाथ में एक बैग था। वह अंदर आकर बैठ गया और चाय बनाने के लिए कहने लगा, लेकिन वह उसे बहाने से वापस भेजना चाहती थी कि इतने में उसकी बेटी कोमलप्रीत स्कूल से आ गई। हरदीश के बार-बार चाय बनाने के लिए कहने पर उसने बेटी को किचन में जाकर चाय बनाने को कहा। इतने में हरदीश ने पानी मांग लिया। उसने पानी का गिलास दिया तो कुछ देर बाद उसने नमक मांगा।
नमक देकर वह भी अपन बेटी के पास किचन में आ गई। फिर हरदीश नमक गिलास में डालकर उसे मिलाने लगा और बैग से एसिड निकालकर उसने गिलास में डाला और एकाएक से किचन के पास आकर बेटी पर फेंक दिया। एसिड गिरने से बेटी चिल्लाने लगी। इस दौरान उसे किचन में आग लग गई और जलन के मारे उसकी बेटी किचन से भागकर पड़ोसियों के बाथरूम में खुद पर पानी डालने लगी। तभी मौका पाकर हरदीश वहां से भाग खड़ा। जिसे पड़ोस में रहने वाले संदीप कुमार ने पीछा करके उसे औजला फाटक के पास से दबोच लिया।