{"_id":"58d15dce4f1c1b39791a1d51","slug":"clash-between-student-groups-in-front-of-jcd-vidyapeeth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, एक दूसरे पर चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, एक दूसरे पर चलाई गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
जेसीडी विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यापीठ के सामने मंगलवार सुबह दो छात्र गुटों में टकराव हो गया। तेजधार हथियारों से हमला और जबरदस्त फायरिंग की गई। तस्वीरें
जेसीडी विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष
मामला हरियाणा के सिरसा का है, जहां बरनाला रोड पर जेसीडी विद्यापीठ के मुख्य द्वार के सामने मंगलवार सुबह दो छात्र गुटों में टकराव हो गया। तेजधार हथियारों से हमला और फायरिंग की गई। खूनी संघर्ष में दो छात्र गोली लगाने से घायल हो गए। फायरिंग होने से जेसीडी और आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोग सहम उठे। घायल छात्रों को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड़ और शहर थाना प्रभारी राम सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तेजधार हथियार और हमलावरों की एक बाइक कब्जे में ली।
जेसीडी विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बरनाला रोड स्थित जेसीडी विद्यापीठ के गेट के सामने गांव दड़बी निवासी संदीप कुमार और गांव खैरेकां निवासी पारूल कुमार अपने साथियों के साथ खड़े थे। संदीप जेसीडी विद्यापीठ का छात्र है, जबकि पारूल हाल ही में जमानत पर किसी मामले में जेल से रिहा हुआ है। अचानक एक गाड़ी और दो बाइकों पर सवार होकर किसी दूसरे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र वहां आए। इन युवकों ने तेजधार हथियार से संदीप और पारूल पर हमला बोल दिया। दोनों गुटों में जमकर टकराव हुआ। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल से गोली चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीडी विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष
गोली लगने से संदीप और पारूल नीचे गिर पड़े। इसके बाद विद्यापीठ से लेकर पूरे बरनाला रोड पर हड़कंप मच गया। जेसीडी ग्राउंड में मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राएं और सुरक्षाकर्मी अंदर चले गए। जेसीडी का मेन गेट बंद कर दिया गया। पकड़े जाने के डर से हमलावर तेजी से भागने लगे और इसी चक्कर में उनके तेजधार हथियार और एक बाइक मौके पर ही छूट गया। हमलावर हांडी खेड़ा रोड की तरफ से नेशनल हाईवे की तरफ फरार हो गए। लहूलुहान हालत में नीचे गिरे संदीप और पारूल को उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तरफ से चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई। बरनाला रोड पर पुलिस की गाड़ियां जगह-जगह पर हमलावरों की तलाश करने लगी।
विज्ञापन
जेसीडी विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष
शुरुआती तौर पर पुलिस को यह पता चला है कि दोनों गुटों में टकराव पुरानी रंजिश को लेकर हुआ। हमलावर युवक गांव बेगू, डिंग मोड़, मल्लेकां, बंगी ढाणी और सिरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल संदीप और पारूल को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। छात्र संदीप की हालत ज्यादा नाजुक होने के बाद उसे हिसार से दिल्ली रेफर कर दिया गया।