{"_id":"5b18bc7b4f1c1b6d4d8b519f","slug":"child-rape-7-years-old-girl-raped-and-murdered-police-arrests-rapist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस 'दरिंदे' ने दी 7 साल की मासूम को मौत, बचने को खूब छटपटाई थी, अब हुआ असली खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस 'दरिंदे' ने दी 7 साल की मासूम को मौत, बचने को खूब छटपटाई थी, अब हुआ असली खुलासा
Fri, 08 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/खिजराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/खिजराबाद
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बच्ची से रेप और हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देखिए इस 'दरिंदे' ने दी थी 7 साल की मासूम को मौत। बच्ची बचने के लिए खूब छटपटाई थी, पर इसे रहम नहीं आया, खुद सुनाई कत्ल की कहानी। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। खिजराबाद के गांव बेलगढ़ स्थित पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में सात साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। चार जून को बच्ची का शव बुरी हालत में मिला था।
2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी फार्म हाउस में ही 10 साल से काम कर रहे पशु चिकित्सक के हेल्पर देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। देवी ने ही छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। आरोपी देवी सिंह बच्ची को उसके पापा के पास ले जाने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया। उसने घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगाकर बच्ची को बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया।
3 of 7
घटना स्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तीन बार रेप करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से चाकू से गला काटकर बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फार्म हाउस में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बच्ची की डेडबॉडी से कुछ कदम दूर एक खाली सीरिंज मिली थी। इससे पुलिस को वारदात में किसी डॉक्टर या सहायक के शामिल होने का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हत्या के बाद मौके पर जाते
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फार्म हाउस के पशु चिकित्सक का सहायक देवी सिंह चोट का बहाना कर एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने हैवानियत की बात कबूली। मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर के भैंसड़ा गांव के देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन उसने शराब पी रखी थी और वह लेटा हुआ था। इसी दौरान बच्ची पापा-पापा चिल्लाते आई।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
देवी सिंह ने बताया कि वह बाहर निकला तो बच्ची को देखकर उसके मन में बुरा ख्याल आ गया। वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन बच्ची को लगा बेहोश किया और उससे दुष्कर्म किया। पहले सुबह 11:30 बजे, फिर दोपहर 2:00 बजे और रात 8:00 बजे उसने बच्ची से रेप किया। बच्ची उसकी पहचान उजागर न कर दे, इसलिए उसने तीसरी बार दुष्कर्म के बाद चाकू से उसका गला काट दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।