{"_id":"5b1959d54f1c1bb36e8b6b52","slug":"postmortem-report-open-mystery-of-minor-girl-dead-in-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस ढाई साल की बच्ची के शव से नोंची गई थी एक आंख और नहीं था एक पैर, उसे ऐसे दी गई थी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस ढाई साल की बच्ची के शव से नोंची गई थी एक आंख और नहीं था एक पैर, उसे ऐसे दी गई थी मौत
Fri, 08 Jun 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
minor girl dead body found
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में ढाई साल की बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई थी। बच्ची से दुष्कर्म नहीं किया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की वजह तलाशनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने पुराना हैबतपुर निवासी बच्ची के पिता के एक करीबी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
2 of 4
minor girl
मूलरूप से संभल निवासी सतपाल 15 दिन पहले ही परिवार को लेकर ग्रेनो वेस्ट में आया था। पुराना हैबतपुर गांव में किराये पर रहकर वह मजदूरी कर रहा था। मंगलवार रात आठ बजे उसकी ढाई साल की बेटी कुसुम लापता हो गई। रात भर परिजन बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन उसका अता-पता नहीं चला।
3 of 4
minor girl dead body found
बुधवार सुबह बच्ची का क्षतविक्षत शव गांव स्थित मंदिर के पास पड़ा मिला था। बच्ची की एक आंख गायब थी और पैर व शरीर के अन्य हिस्सों को नोचा गया था। ग्रामीण शव को देखकर दुष्कर्म या बलि आदि की आशंका जता रहे थे। पिता ने इस मामले में भाई की पत्नी व उसके मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
minor girl dead body found
पुलिस का कहना था कि शव को किसी जानवर ने नोचा है। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर सतपाल के परिचित एक युवक को हिरासत में लिया है। बच्ची को ढूंढने के लिए ये युवक देर रात तक गांव में घूमता रहा था और रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी पहुंचा था। बिसरख कोतवाली प्रभारी, अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में दुष्कर्म का कोई जिक्र नहीं है। शव को किसी जानवर ने नोचा है। कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।