{"_id":"57979e8c4f1c1b356421eefb","slug":"busted-prostitution-under-the-guise-of-marriage-ceremony-at-banquet-hall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बैंक्वेट हॉल में चलता था बड़ा सेक्स रैकेट, युवतियां दिल्ली की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: बैंक्वेट हॉल में चलता था बड़ा सेक्स रैकेट, युवतियां दिल्ली की
Thu, 04 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहतक के बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। बैंक्वेट हॉल किराये पर लेकर छह माह से चल रहा था गोरखधंधा। देखिए पूरा मामला
ग्राहकों को व्हाट्स एप पर भेजे जाते थे युवतियों के फोटो
2 of 5
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
रोहतक के बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। बैंक्वेट हॉल को किराये पर लेकर दिल्ली से लड़कियां लाकर जिस्म फरोशी कराई जा रही थी। किसी को शक न हो इसलिए मैरिज हॉल को शादी और अन्य समारोहों के लिए किराये पर भी दिया जाता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार रात कमल गार्डन में छापा मारकर मैनेजर, दलाल सहित एक युवक और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
एक 15 हजार में 4 दिन तो दूसरी एक रात के लिए 8 हजार
3 of 5
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गोहाना रोड स्थित कमल गार्डन में कई दिनों से देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद गार्डन की निगरानी शुरू की गई। सोमवार रात सूचना मिली कि गार्डन में देह व्यापार के लिए एक ग्राहक और दो लड़कियां आई हैं। इस पर उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर महिला पुलिस के साथ छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान गार्डन के मैनेजर राजेंद्र कालोनी निवासी गौतम, बरौदा के छपरा निवासी एजेंट नीरज, गुडान निवासी ग्राहक देवेंद्र और दिल्ली की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लड़कियों को रात में महिला थाना पुलिस को सौंप दिया था। सुबह कोर्ट में पेश करके सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लड़कियों लाता था नीरज
4 of 5
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
देह व्यापार को चलाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा था। गिरोह के संपर्क में जब कोई ग्राहक आता था तो पहले उसकी पूरी प्रोफाइल की जांच की जाती थी। इसके बाद ग्राहक को कई लड़कियों के फोटो व्हाट्स एप पर भेजे जाते थे। जब ग्राहक किसी लड़की को पसंद कर लेता था तो संबंधित लड़की को दिल्ली से लाया जाता था। पुलिस का कहना है कि लड़कियां इस काम के लिए 5 से 40 हजार रुपये तक लेती थी। बाद में स्थानीय एजेंट के माध्यम से लड़कियों को दिल्ली छोड़ दिया जाता था। पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली में भी छापेमारी की तैयारी की है।
विज्ञापन
ऊपर के चार कमरों में होता था गंदा काम
5 of 5
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
पुलिस कर्मी को भेजा ग्राहक बनाकर: पुलिस ने योजना के तहत देह व्यापार चलाने वाले गिरोह को दबोचा है। एसपी से छापे की अनुमति मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर कमल गार्डन में भेजा था। एजेंट ने पुलिस कर्मी को ग्राहक समझकर सौदा कर लिया। जैसे ही सौदे की बात पूरी हुई पुलिस ने छापा मार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।